1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएं लहसुन की चटपटी चटनी, तीखे स्वाद से कई गुना बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

ऐसे बनाएं लहसुन की चटपटी चटनी, तीखे स्वाद से कई गुना बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 01, 2025 05:10 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 05:10 pm IST

Garlic Chutney Recipe: क्या आपको भी तीखा खाना पसंद है? अगर हां, तो यकीन मानिए लहसुन की चटनी की ये रेसिपी आपकी फेवरेट बन सकती है।

लहसुन की चटनी- India TV Hindi
लहसुन की चटनी Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YT

कुछ लोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए तीखी मिर्च खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग खाने के साथ अलग-अलग तरह की चटपटी चटनी सर्व करते हैं। अगर आपको भी स्पाइसी खाने का शौक है, तो आपको कम से कम एक बार लहसुन की चटनी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आपको बता दें कि लहसुन की चटनी बनाने के लिए आपको 30-40 ग्राम सूखी लाल मिर्च, 70-80 ग्राम लहसुन की कलियां, हाफ कप सरसों का तेल, एक बड़ी स्पून जीरा, नमक और 2 छोटी स्पून अमचूर पाउडर की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सूखी लाल मिर्च को लगभग 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए। समय कम हो तो आप गर्म पानी यूज कर सकते हैं।

दूसरा स्टेप- मिर्च के नरम हो जाने के बाद आपको पानी फेंक देना है। मिक्सर में भीगी हुई लाल मिर्च और लहसुन की कलियों को डालकर दरदरा पीस लीजिए।

तीसरा स्टेप- अब आपको कड़ाही में सरसों के तेल को गर्म कर इसमें जीरा डालना है। जब जीरा गोल्डन हो जाए, तब इसमें लाल मिर्च और लहसुन के मोटे पेस्ट को भी एड कर दीजिए।

चौथा स्टेप- आपको हल्की आंच पर इस चटनी को पका लेना है। जब चटनी तेल छोड़ने लग जाए, तब आपको इसमें नमक और अमचूर पाउडर को मिक्स कर लेना है।

पांचवां स्टेप- अब आप गैस बंद कर लहसुन की चटनी को ठंडा होने दीजिए।

लहसुन की चटनी सर्व करने के लिए तैयार है। आप इस चटनी को रोटी, पराठे, चावल या फिर सब्जी के साथ भी सर्व कर सकते हैं। आप इस चटनी को सर्व करके खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लहसुन की चटनी को स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल