A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में रोज खाएं देसी घी और भुने आटे से बने ये लड्डू, शरीर में बनी रहेगी गर्माहट, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सर्दियों में रोज खाएं देसी घी और भुने आटे से बने ये लड्डू, शरीर में बनी रहेगी गर्माहट, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Ghee Laddus Recipe: सर्दियों के मौसम में देसी घी के लड्डू खाने से सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आइए इस स्वीट डिश को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

देसी घी के लड्डू- India TV Hindi
Image Source : LIVE FOOD/YT देसी घी के लड्डू

सर्दी के मौसम में अक्सर गर्म तासीर वाली खाने-पीने की चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्म तासीर वाले सुपर फूड्स शरीर को अंदर से गर्म बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। क्या आपने सर्दियों में कभी देसी घी के लड्डू खाए हैं? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि देसी घी के लड्डू बनाना बेहद आसान होता है और अगर सही मात्रा में इनका सेवन किया जाए, तो आपकी सेहत को चौतरफा लाभ मिल सकते हैं। घर पर देसी घी के लड्डू बनाने के लिए 2 कप गेहूं के आटे, एक कप देसी घी, एक कप बूरा या पिसी हुई चीनी, थोड़े से काजू और इलायची की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- कड़ाही में घी को गर्म कर लीजिए और फिर आटे को तब तक भूनिए जब तक आटा गोल्डन न हो जाए।

दूसरा स्टेप- जब भुने हुए आटे की खुशबू आने लगे, तब आप गैस बंद करके इसे ठंडा होने दीजिए।

तीसरा स्टेप- घी में भुने हुए आटे में बूरा, बारीक कटे हुए काजू और इलायची को अच्छी तरह से मिला लीजिए।

चौथा स्टेप- जब ये मिक्सचर गुनगुना हो जाए, तब आप इस मिक्सचर को लड्डू की शेप दे सकते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद

शरीर को ठंड से बचाने के लिए देसी घी के लड्डू का सेवन किया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में अक्सर ऊर्जा की कमी महसूस होती है। रेगुलरली देसी घी के लड्डू खाने से आप ऊर्जावान महसूस कर पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी देसी घी के लड्डू को डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। कुल मिलाकर देसी घी के लड्डू में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आप भी सही मात्रा में और सही तरीके से औषधीय गुणों से भरपूर देसी घी के लड्डू खा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News