जलेबी का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी भर जाता है। मौसम कोई भी हो जलेबी लोगों को खूब पसंद आती है। कोई जलेबी रबड़ी खाना पसंद करता है तो कोई जलेबी दही। हममे से ज्यादातर लोग मार्केट से खरीदकर जलेबी खाते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाली जलेबी अनहेल्दी होती है। क्योंकि इससे पेट खराब होने का डर रहता है। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। घर पर आप आसानी से हलवाई जैसी कुरकुरी और लच्छेदार जलेबी बना सकते हैं। यहां जान लें जलेबी बनाने का सही तरीका।
घर पर कैसे बनाएं हलवाई जैसी लच्छेदार जलेबी
- मैदा- 1/2 कप
- दही-1 चम्मच
- पानी-2 कप
- पीला रंग-1 चुटकी
- कॉर्न फ्लोर-1 चम्मच
- चाशनी बनाने के लिएचीनी-2 कप
- पानी-2 कप
- बेकिंग पाउडर-1/2 चम्मच
- इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
- तेल या घी-(फ्राई करने के लिए)
- कॉटन का कपड़ा
स्टेप 1
हलवाई जैसी जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले इसका घोल तैयार करें। घोल बनाने के लिए एक बर्तन लें उसमें मैदा, कॉर्न फ्लोर और बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद इसे अच्छी तरह मिक्स करें। फिर इसमें दही डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। इसे इस तरह फेटे कि इसमें गांठ न रहे। फेटने के बाद इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।
स्टेप 2
अब चाशनी तैयार करें। इसके लिए एक बर्तन में 2 कप पानी डालें और उसे उबालें। फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें। चाशनी को बहुत पतला या बहुत गाढ़ा न बनाएं।
स्टेप 3
इसके बाद बारी आती है जलेबी तलने की। इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। फिर तैयार घोल को दोबारा से फेट लें और इसे कॉटन के कपड़े में मिश्रण डालें। फिर जलेबी का शेप बनाते हुए मिश्रण को तेल में डालें और करारी तलें। जैसे ही जलेबी दोनों तरफ से पक जाए इसे तुरंत चाशनी में डालें। चाशनी में डालने के बाद इसे निकाल लें और फिर सर्व करें। हलवाई जैसी जलेबी बनकर तैयार है।
Latest Lifestyle News