1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. How to Make Jackfruit Seed Chaat: कटहल के बीज की चाट, सब्जी से भी ज्यादा चटपटी और टेस्टी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

How to Make Jackfruit Seed Chaat: कटहल के बीज की चाट, सब्जी से भी ज्यादा चटपटी और टेस्टी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Kathal Ke Beej Ki Chaat Kaise Banayein: कटहल के बीज को लोग कई बार फेंक देते हैं। लेकिन अब आप इनसे स्वादिष्ट और चटपटी चाट बना सकते हैं। इस हाई प्रोटीन चाट के आगे और टिक्की गोल गप्पे का स्वाद भूल जाएंगे। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

कटहल के बीज की चाट रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कटहल के बीज की चाट रेसिपी

How to Make Jackfruit Seed Chaat: गर्मियों में लोग कटहल की सब्जी बड़े चाव के साथ खाते हैं। लेकिन कई बार जब कटहल पका हुआ आता है तो लोग उसके बीज निकालकर फेंक देते हैं। हालांकि कटहल जितना फायदेमंद होता है उसके बीज भी उतने ही गुणकारी होते हैं। अगर कटहल के बीज पके हुए हैं तो इन्हें फेंकने की बजाय इनकी चाट बनाकर खाएं। कटहल के बीज की चाट खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और ये पोषक तत्वों का भंडार हैं। कटहल के बीजों को छीलकर इससे मसालेदार चाट बना सकते हैं। ये चाट इतनी लाजवाब होती है कि इसके स्वाद में इसके आगे आलू चाट और टिक्की भी फेल लगेंगी। सुबह नाश्ते में या शाम को इस चाट को इंजॉय कर सकते हैं। फटाफट नोट कर लें कटहल के बीज की चाट की रेसिपी।

कटहल के बीज की चाट की रेसिपी

पहला स्टेप- आपको इसके लिए 1 कप उबले हुए कटहल के बीज लेने हैं। तड़का के लिए 1 छोटा चम्मच तेल, आधा चम्मच जीरा या राई, चुटकी भर हींग, 1 बारीक कटी हरी मिर्च, स्वादानुसार काला नमक और सफेद नमक, चाट मसाला, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, एक पिंच गरम मसाला, 1 चम्मच नींबू का रस, थोड़ा हरा धनिया, प्याज बारीक कटा, थोड़ा टमाटर, उबला आलू, भुनी मूंगफली भी आप डाल सकते हैं।

दूसरा स्टेप- सबसे पहले कटहल के बीजों को आधा घंटे उबाल लें और ठंडा होने पर छीलकर ऊपर लगी पतली परत को भी साफ कर लें। अब बीजों को लंबाई में पतले-पतले टुकड़ों में काट लें।  कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर  जीरा या राई और हींग डाल दें। अब इसमें हरी मिर्च डालें और फिर कटहल के कटे हुए बीज डालकर 3-4 मिनट तक फ्राई करें। ऊपर से नमक, चाट मसाला, अमचूर और थोड़ा गरम मसाला डाल दें।

तीसरा स्टेप- गैस बंद कर दें और इसमें नींबू का रस और हरा धनिया मिक्स कर दें। चाट को स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा कटा प्याज और कटे हुए टमाटर डाल दें। इसमें थोड़े उबले आलू भी डाल सकते हैं। इस चाट में कुछ लोग भुनी मूंगफली भी मिला देते हैं। जिससे ये खाने में और भी ज्यादा क्रंची लगती है। आप इस चाट को बनाकर खाएंगे तो लंबे समय तक पेट भरा रहेगा और स्वाद भी भरपूर मिलेगा।

 

Latest Lifestyle News