A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गुड़ का शरबत शरीर को रखेगा एसी कूलर जैसा ठंडा, तपती गर्मी में जरूर पीएं, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

गुड़ का शरबत शरीर को रखेगा एसी कूलर जैसा ठंडा, तपती गर्मी में जरूर पीएं, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Gud Ka Sharbat Recipe: इस तपती गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए गुड़ का शरबत बनाकर पीएं। इससे शरीर अंदर से कूल रहेगा। गुड़ का शरबत बनाना बेहद आसान है। फटाफट नोट कर लें गुड़ शरबत की रेसिपी।

गुड़ का शरबत रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुड़ का शरबत रेसिपी

मई जून की तपती गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए शरबत जरूर पीना चाहिए। वैसे तो शरबत कई तरह के बनते हैं, लेकिन एक बार गुड़ का शरबत बनाकर जरूर पीएं। नींबू, काला नमक और शरीर को ठंडा रखने वाले कुछ मसाले डालकर इसे तैयार किया जाता है। तेज धूप में घर से बाहर निकलने से पहले और बाहर से आने का बाद गुड़ का शरबत पीने से लू लगने और हीट वेब का खतरा कम होता है। गुड़ का शरबत बनाना आसान है। आइये जानते हैं इसमें क्या क्या डाला जाता है। गुड़ का शरबत बनाने की आसान रेसिपी क्या है?

गुड़ का शरबत बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- शरबत बनाने के लिए आपको आधा कप गुड़ लेना है। इसके लिए 3 कप एकदम ठंडा पानी, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 8-10 पुदीने के पत्ते, काला नमक, बर्फ के टुकड़े और सजाने के लिए नींबू के टुकड़े चाहिए।

दूसरा स्टेप- अब एक जग में पानी डालें और उसमें गुड़ को तोड़कर बारीक करके डाल दें। इसे लगातार चलाते हुए गुड़ को पानी में घोल लें। अब पानी को एक बार छान लें, जिससे गुड़ में रही गंदगी साफ हो जाएगी।

तीसरा स्टेप- अब इसमें नींबू का रस, जीरा पाउडर और काला नमक मिला दें। अब पुदीने के पत्तों को हल्का क्रश कर लें। किसी चीज से कूट लें और मिक्स कर दें। अब शरबत को फ्रिज में रख दें और इसे ठंडा होने पर थोड़ा आइस क्यूब्स डालकर सर्व करें। 

चौथा स्टेप- सर्व करके के लिए गिलास में आइस क्यूब्स डालें। ऊपर से शरबत डालें। इसे पुदीने के पत्ते और नींबू की स्लाइस से सजाकर सर्व करें। गर्मी में दिन में एक बार गुड़ का बना ये शरबत पीने से पेट ठंडा रहेगा और पाचन भी सही रहेगा। इसे पीते ही तुरंत एनर्जी मिलेगी। इस शरबत में गुड़ की जगह आप शक्कर यानि जैगरी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News