1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना तेल के बनाएं मूंग दाल स्प्राउट्स से हेल्दी नाश्ता, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

बिना तेल के बनाएं मूंग दाल स्प्राउट्स से हेल्दी नाश्ता, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 19, 2026 07:29 am IST,  Updated : May 19, 2026 07:29 am IST

Moong Sprouts Breakfast Recipe: मूंग दाल स्प्राउट्स से ये हेल्दी नाश्ता बनाकर खाएं, इससे पेट भी आसानी से भर जाएगा और वजन भी कम होगा। बिना तेल के ये नाश्ता सिर्फ भाप में बनता है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

मूंग दाल स्प्राउट्स का नाश्ता- India TV Hindi
मूंग दाल स्प्राउट्स का नाश्ता Image Source : INDIA TV

गर्मी में ज्यादा ऑयली खाना पसंद नहीं है तो प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग या मूंग दाल स्प्राउट्स से हेल्दी नाश्ता बना सकते हैं। भाप में पकने वाला ये नाश्ता खाने में जितना टेस्टी लगता है बनना उससे कहीं ज्यादा आसान है। एक बार आपने प्रोटीन से भरपूर ये सुपर हेल्दी एक बार बना लिया तो हफ्ते में 5 दिन लगातार यही खाएंगे। इन नाश्ते में परफेक्ट मसालों का ब्लैंड है। स्वाद में चटपटा और पेट के लिए एकदम हल्का है। वजन घटाने वाले, डाइटिंग करने वाले, फैटी लिवर वाले और डायबिटीज के रोगियों के लिए ये बेस्ट नाश्ता हो सकता है। तो चलिए फटाफट नोट कर लीजिए मूंग दाल स्प्राउट से बने हेल्दी नाश्ता की रेसिपी।

मूंग दाल स्प्राउट्स से बनाएं नाश्ता

पहला स्टेप- इसे बनाने के लिए आपको साबुत हरी मूंग दाल चाहिए। एक कप मूंग को अच्छे से धोकर सात से आठ घंटे के लिए या फिर रात भर पानी में भिगो के रख दें। सुबह सारा पानी निकालकर दाल को किसी गीले कपड़े में या सूती कपड़े में बांधकर जाली से ढककर गर्म जगह पर छोड़ देंगे। इससे दाल में बहुत जल्दी अंकुर निकल आएंगे। अगर समय नहीं है तो सिर्फ भीगी दाल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

दूसरा स्टेप- अब मिक्सर में दाल या स्प्राउट दाल को डालें और पीस लें। आपको इसे बिना पानी के ही पीसना है। दाल को थोड़ा दरदरा पीसना है। अब इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर आधा छोटी चम्मच, सात से आठ करी पत्ता काटकर डाल दें। स्वाद के लिए 1-2 हरी मिर्च बारीक काटकर डालें। इसमें 2 चम्मच तेल डाल दें। इससे नाश्ता नरम बनेगा।

तीसरा स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप इसमें आधा कप सूजी भी मिला सकते हैं। अब सूजी को 1 चम्मच गाढ़े दही में मिक्स कर लें। अब इसे दाल के बैटर में मिलाकर सभी चीजों को मिक्स कर लें। आपको कुछ सब्जी डालनी है तो वो भी बारीक काटकर डाल सकते हैं। हां सब्जियों में ज्यादा पानी नहीं होना चाहिए। 

चौथा स्टेप- अब एक इडली मेकर लें और उसके मोल्ड को घी लगाकर ग्रीस कर लें। कुकर में डेढ़ ग्लास पानी डालें और गर्म होने पर इसमें 1 बड़ी इलायची डाल दें। अब हाथ में थोड़ा घी लगाएं और दाल वाला बैटर लें उसमें बीच में छेद कर दें। जैसे वड़ा बनाते हैं वैसे ही आपको इसे शेप देनी है और इन्हें इडली के सांचे में रखते जाएं। अगर आपसे ऐसा न हो तो बैटर को इडली की तरह सांच में डालें और बीच में हाथ से हल्का छेद कर दें।

पांचवां स्टेप- इडली कुकर में पानी गर्म हो तो मोल्ड रख दें और इसे 10 से 12 मिनट के लिए अच्छे से पका लें। समय पूरा होने के बाद चेक कर लें। अगर नाश्ता अच्छी तरह फूला हुआ दिखे तो समझ लें ये स्टीम हो चुका है। गैस की फ्लेम को बंद कर दें और भाप निकलने पर इन्हें इडली की तरह निकाल लें।

छठा स्टेप- अब इन्हें चाहे तो ऐसे ही चटनी के साथ खा लें। या इन्हें इडली की तरह फ्राई कर लें। इसके लिए कड़ाही में 1-2 चम्मच तेल डालें। इसमें राई, हींग, करी पत्ता और 2-3 हरी मिर्च डाल दें। दो छोटे चम्मच के करीब नारियल का बुरादा और थोड़े सफेद तिल डाल दें। एक छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला भी डाल दें। आप इसमें मैगी मसाला भी डाल सकते हैं। अब सारे तैयार किए गए मूंगदाल के नाश्ते को डालकर 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर फ्राई करें। इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा नींबू का रस डाल दें।

तैयार है एकदम हेल्दी नाश्ता, इसे आप पेट भरकर भी खाएंगे तो भी आपका वजन नहीं बढ़ेगा। खास बात ये है कि इस हेल्दी नाश्ता को खाने से आपको भरपूर ताकत मिलेगी। प्रोटीन और फाइबर मिलेगा और इससे गट हेल्थ में भी सुधार आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल