A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर में बनाएं जलजीरा पानी, शरबत की तरह पीएं या गोलगप्पे में भरकर खाएं, आसान है रेसिपी

घर में बनाएं जलजीरा पानी, शरबत की तरह पीएं या गोलगप्पे में भरकर खाएं, आसान है रेसिपी

Jaljeera Water Recipe: गर्मियों में जलजीरा पानी न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि इसे पीने से आप खुद के रिफ्रेशिंग फील करते हैं। आप घर में स्वादिष्ट जलजीरा पानी बनाकर पी सकते हैं। इसकी रेसिपी भी बेहद आसान है। जानिए घर में जलजीरा कैसे बनाएं।

जलजीरा पानी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जलजीरा पानी

गर्मियों में जलजीरा की बहुत ही जरूरत होती है ठंडा ठंडा कुछ पीने का मन हो तो घर में खट्टा मीठी और स्वादिष्ट जलजीरा बना कर पी सकते हैं। मेहमानों को भी गर्मी में जलजीरा बनाकर सर्व कर सकते हैं। अगर आपको कुछ ठंडा और हल्का खाना है तो जलजीरा पानी बेस्ट है। इससे पेट में हो रही गर्मी, गैस और एसिडिटी भी दूर हो जाती है। जलजीरा पानी बनाना भी बहुत आसान है। आप इसे एक बार बनाकर 4-5 दिन के लिए फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए जलजीरा पानी एक बेहतरीन ड्रिंक है। इसे पीते ही आपको एकदम रिफ्रेशिंग फील होगा।

जलजीरा पानी की रेसिपी

पहला स्टेप- जलजीरा बनाने के लिए एक कटोरी पुदीना पत्ता,  एक कटोरी धनिया पत्ती, जीरा पाउडर, काली मिर्च, चीनी, बूंदी, सफेद नमक, काला नमक और चाट मसाला चाहिए।

दूसरा स्टेप- एक मिक्सी का जार लेंगे उसमें धनिया और पुदीना पुदीना डाल दें। इसमें थोड़ा सा पानी, बहुत थोड़े-थोड़े मसाले जैसे नमक, काला नमक, जीरा पाउडर डालकर इसे पीस लें। अब इसमें अपनी पसंद के हिसाब से चीनी डाल दें और मिक्सी में फिर से सारी चीजों को पीस लें। 

तीसरा स्टेप- अब इसे किसी बाउल में निकाल लें और 2-3 गिलास एकदम ठंडा पानी डाल दें। अगर ठंडा पानी न हो तो बर्फ भी डाल सकते हैं। अब इसमें थोड़ा नमक, काली मिर्च और भुना जारी और डाल दें। खट्टेपन के लिए 1 नींबू का रस मिला दें।

चौथा स्टेप- अब बूंदी डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। तैयार है स्वादिष्ट घर पर बना जलजीरा पानी। आप इसमें अपने स्वादानुसार मसाले कम ज्यादा कर सकते है। अगर चाट मसाला डालना चाहते हैं तो आप वो भी बना सकते हैं। एक बार इस तरह से जलजीरा पानी बनाकर पीएंगे तो मजा ही आ जाएगा।

इससे गर्मी में पेट को ठंडक मिलती है। गैस एसिडिटी होने पर भी जलजीरा पानी फायदा करता है। भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और लू लगने से भी बचाता है। आप इसे फ्रिज में कई दिनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं। एक बार इस तरह से जलजीरा पानी बनाकर जरूर पीएं।

 

Latest Lifestyle News