1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पंजाबी स्टाइल मां की दाल बनाकर खाएं, तड़के वाली काली दाल के दीवाने हो जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

पंजाबी स्टाइल मां की दाल बनाकर खाएं, तड़के वाली काली दाल के दीवाने हो जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 30, 2026 08:20 am IST,  Updated : Apr 30, 2026 08:20 am IST

Black Daal Tadka Recipe: खाने में काली दाल का स्वाद अलग ही होता है। इसे लोग दाल मखनी, काली दाल, मां की दाल के नाम से जानते हैं। एक बार इस तरह से मां की दाल बनाकर खाएंगे तो उंगंलियां चाटते रह जाएंगे। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

मां की दाल रेसिपी- India TV Hindi
मां की दाल रेसिपी Image Source : INDIA TV

पंजाबी काली दाल तड़का जिसे लोग मां की दाल भी कहते हैं खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती है। इस दाल को चावल या रोटी के साथ खाया जाता है। एक बार ये दाल खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे। नॉर्मल दाल से इसे थोड़ा अलग तरीके से बनाया जाता है। लेकिन इसका फ्लेवर, खुशबू और स्वाद सब कुछ लाजवाब होता है। यकीन मानिए पंजाब की काली तड़के वाली दाल आपने एक बार बना ली, तो आप इसके दीवाने हो जाओगे। फटाफट नोट कर लें काली दाल या मां की दाल की रेसिपी।

काली दाल या मां की दाल की रेसिपी

पहला स्टेप-  सबसे पहले उड़द दाल लेनी है। दाल को दो से तीन बार पानी से अच्छी तरह धो लें। अब दाल को करीब 6- से 8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। इसके साथ ही थोड़ी चने की दाल लें उसे भी पानी में अच्छी तरह से धो लें और दाल बनाते वक्त मिक्स कर लें। चने की दाल को बहुत ज्यादा देर नहीं भिगोना है।

दूसरा स्टेप- अगर आप फटाफट दाल बनाना चाहते हैं तो कुकर में पका सकते हैं। वैसे पंजाब में इस दाल को खुली हांडी में पकाया जाता है। हम यहां कुकर का इस्तेमाल कर रहे हैं। सबसे पहले दाल डालें और इसमें पानी डाल दें। अब हल्दी, लाल मिर्च,  धनिया पाउडर डाल दें। 2 तेजपत्ता, बड़ी इलायची, दो टमाटर, दो प्याज भी इसमें काटकर डाल दें।

तीसरा स्टेप- दाल में डालने के लिए 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 4-5 लहसुन की कलियां लें और इसे दरदरा कूटकर दाल में डाल दें। मिक्स करने के बाद दो से तीन सीटी लगाएं। प्रेशर निकल जाए तो दाल को चेक कर लें कि अच्छी तरह से दब रही है या नहीं।

चौथा स्टेप- अब एक कड़ाही में तेल डालें, इसके साथ घी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब जीरा चटकाएं, हींग डालें और लहसुन डालें। अब इसमें हरी मिर्च, 1 बारीक कटा प्याज, हरे धनिए की डंठल डाल दें। थोड़ा पकाएं और फिर कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर और सूखी लाल मिर्च डाल दें। अब इसमें उबली हुई दाल डालकर मसाले को घुलने तक पकाएं।

ऊपर से हरा धनिया और गरम मसाला डाल दें। आपकी पंजाबी स्टाइल मां की दाल बनकर तैयार है। आप इसे राइस के साथ या फिर रोटी के साथ एंजॉय कर सकते हैं। हल्का सा घी जरूर डालना लास्ट में और थोड़ा सा नींबू बस इसका टेस्ट डबल हो जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल