1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ककड़ी पुदीने की चटनी खाते ही मज़ा आ जाएगा, सब्जी की नहीं पड़ेगी जरूरत, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

ककड़ी पुदीने की चटनी खाते ही मज़ा आ जाएगा, सब्जी की नहीं पड़ेगी जरूरत, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 29, 2026 11:14 am IST,  Updated : Apr 29, 2026 11:14 am IST

Kakdi Pudina Chutney Recipe: गर्मी में ककड़ी की चटनी बनाकर जरूर खाएं। ये चटनी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। इससे पेट ठंडा रहता है और गर्मी से राहत मिलती है। फटाफट नोट कर लें ककड़ी पुदीने की चटनी की रेसिपी।

ककड़ी पुदीना की चटनी रेसिपी- India TV Hindi
ककड़ी पुदीना की चटनी रेसिपी Image Source : FREEPIK

उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग खाने-पीने में हेल्दी चीजों को शामिल कर रहे हैं। गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए खीरा ककड़ी अच्छा विकल्प हैं। आप सलाद में खीरा और ककड़ी खा सकते हैं। इसके अलावा ककड़ी और पुदीना मिलाकर आप टेस्टी चटनी भी बना सकते हैं। ये ठंडा और हल्का खाना है जिसे खाते ही आपको मज़ा आ जाएगा। ककड़ी और पुदीने की चटनी खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। इसे रोटी, पराठा, चावल या स्नैक्स के साथ आप खा सकते हैं। जानिए ककड़ी और पुदीना की चटनी की रेसिपी।

ककड़ी पुदीना का चटनी रेसिपी

पहला स्टेप- इस चटनी को बनाने के लिए आपको जिन सामग्री की जरूरत होगी उसमें 1 मीडियम साइज की ककड़ी, पुदीने के पत्ते, 3 हरी मिर्च, 4 लहसुन की कली, 1 इंच अदरक, 1-2 चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर और जरूरत के हिसाब से पानी चाहिए।

दूसरा स्टेप- सबसे पहले ककड़ी को पानी से धोकर छील लें। आप इसे बिना छीले भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसे टुकड़ों में काट लें और मिक्सर जार में चटनी के लिए तैयार सभी चीजें जैसे ककड़ी, पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर पीस लें।

तीसरा स्टेप- इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालें और थोड़ा पानी डालकर इसे अच्छी तरह पीस लें। अब इसे मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। आप इस चटनी को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। तैयार है ककड़ी पुदीना की चटनी।

चौथा स्टेप- आप इस चटनी को रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ खा सकते हैं। कुछ लोग इसे समोसा, पकौड़ी या सैंडविच के साथ भी इंजॉय कर सकते हैं। रोजाना लंच में ये चटनी बनाकर खाएंगे तो इससे पेट भी ठंडा रहेगा। ककड़ी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। पुदीना पेट को ठंडक पहुंचाता है। 

आप चाहें तो इस चटनी में थोड़ी दही भी मिला सकते हैं। इससे दही का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। ज्यादा ठंडक के लिए आप इसमें थोड़ा दही भी मिला सकते हैं। तीखापन बढ़ाने के लिए आप थोड़ी हरी मिर्च काटकर डाल सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल