1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कैसे बनाएं जीरे-सौंफ का पानी, टेस्ट करते ही आ जाएगा मजा, नोट कर लीजिए फायदेमंद ड्रिंक की रेसिपी

कैसे बनाएं जीरे-सौंफ का पानी, टेस्ट करते ही आ जाएगा मजा, नोट कर लीजिए फायदेमंद ड्रिंक की रेसिपी

Jeera Saunf Ka Pani: जीरा और सौंफ का पानी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए इसे बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

जीरे-सौंफ का पानी- India TV Hindi
Image Source : RASOI KI PATHSHALA/YT जीरे-सौंफ का पानी

इस बात में कोई शक नहीं है कि जीरे और सौंफ के पानी में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स इस ड्रिंक का सेवन करने की सलाह भी देते हैं। लेकिन क्या आप जीरे और सौंफ के पानी की रेसिपी के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस फायदेमंद और टेस्टी ड्रिंक को बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे। आइए स्टेप पाई स्टेप औषधीय गुणों से भरपूर जीरे और सौंफ के पानी को बनाना सीखते हैं...

पहला स्टेप- जीरे और सौंफ का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच जीरा, एक चम्मच सौंफ और 2 कप पानी निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब गैस पर एक पैन में पानी को उबलने के लिए रख दीजिए। जब पानी अच्छी तरह से बॉइल हो जाए, तब उसमें जीरा और सौंफ डालिए।

तीसरा स्टेप- इस पानी को धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक उबलने दीजिए।

चौथा स्टेप- अब आपको जीरे और सौंफ के पानी को एक कप में छान लेना है और इसे गुनगुना होने देना है।

पांचवां स्टेप- इसके बाद हम आपको बताएंगे कि इस ड्रिंक के टेस्ट को कैसे बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए आप नींबू या फिर शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

छठा स्टेप- जीरे और सौंफ के पानी को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें नींबू का रस मिला सकते हैं। अगर आप चाहें, तो इस ड्रिंक में शहद भी मिलाया जा सकता है।

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हर रोज सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आइए इस टेस्टी ड्रिंक के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं। जीरे-सौंफ का पानी डाइजेशन में, वजन कम करने में और बॉडी को डिटॉक्स करने में कारगर साबित हो सकता है। ये कहना गलत नहीं होगा कि औषधीय गुणों से भरपूर ये ड्रिंक आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News