फीकी लगने लगेगी अदरक वाली Chai, अगर इन चीजों को डालकर बना ली कड़क-मसालेदार चाय
Recipe of kadak masaledar chai: सर्दियों में अक्सर लोग कड़क और मसालेदार चाय पीना पसंद करते हैं। अगर आप भी टी लवर हैं, तो आपको चाय की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

सर्दियों के मौसम में चाय पीने का मजा ही कुछ और है। आज हम आपको चाय की एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे जो टेस्ट में तो लाजवाब होगी ही बल्कि आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर डालेगी। इस चाय को बनाने के लिए आपको न तो अदरक की जरूरत पड़ेगी और न ही इलायची की। क्या आपने कभी मुलेठी की चाय पी है? अगर नहीं, तो इस बार सर्दियों के मौसम में आपको पोषक तत्वों से भरपूर मुलेठी की चाय का लुत्फ जरूर उठाना चाहिए।
चाय बनाने के लिए सामग्री- मुलेठी की चाय बनाने के लिए आपको 2 छोटी चम्मच चाय पत्ती, 2 कप पानी, एक छोटी चम्मच चीनी, एक कप दूध और मुलेठी का एक छोटा टुकड़ा चाहिए होगा। अगर आप मुलेठी की चाय बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालिए। अब इस पानी में मुलेठी के एक टुकड़े को एड कर इस पानी को बॉइल कर लीजिए।
फॉलो करें ये प्रोसीजर- जब मुलेठी वाला पानी थोड़ा सा उबल जाए, तब आपको इसमें चाय पत्ती और चीनी भी एड कर लेनी है। अब आपको इस पानी को लगभग 2 मिनट तक खौलाना है। अब आप इस चाय को छानकर पी सकते हैं। अगर आपको दूध वाली चाय पीना पसंद है, तो इस पानी में दूध भी एड किया जा सकता है। दूध के बाद पैन में लॉन्ग, इलायची और काली मिर्च पाउडर डालिए और एक बार बॉइल करने के बाद चाय को छान लीजिए।
मिलेंगे फायदे ही फायदे- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुलेठी की तासीर गर्म होती है और यही वजह है कि सर्दियों में इस औषधि का सेवन करने से सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम से लेकर गले की खराश तक, इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मुलेठी की चाय का सेवन किया जा सकता है। कुल मिलाकर मुलेठी वाली चाय आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है।
| ये भी पढ़ें: |
| ऐसे बनाएं हल्दी की सब्जी, खाते ही शरीर में भर जाएगी एनर्जी, नोट कर लें बेहद आसान रेसिपी |
| |
| ऐसे बनाएं टेस्टी कढ़ी, रुई जैसी नरम-नरम बनेंगी पकौड़ियां, नोट कर लें बेहद आसान रेसिपी |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।