1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएं हल्दी की सब्जी, खाते ही शरीर में भर जाएगी एनर्जी, नोट कर लें बेहद आसान रेसिपी

ऐसे बनाएं हल्दी की सब्जी, खाते ही शरीर में भर जाएगी एनर्जी, नोट कर लें बेहद आसान रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 28, 2025 05:13 pm IST,  Updated : Nov 28, 2025 05:13 pm IST

Haldi ki sabzi: क्या आपने कभी हल्दी की सब्जी खाई है? अगर नहीं, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस रेसिपी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

हल्दी की सब्जी- India TV Hindi
हल्दी की सब्जी Image Source : FREEPIK/RAJSHRI FOOD/YT

सर्दियों में औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हल्दी आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है। आइए हल्दी की सब्जी बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं। हल्दी की सब्जी बनाने के लिए 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम दही, 200 ग्राम घी, 2 बड़े प्याज, 2 बड़े टामाटर, 10 काजू, एक छोटी स्पून जीरा, एक छोटी स्पून गरम मसाला, एक स्पून धनिया, 2 बड़ी स्पून लाल मिर्च और हाफ कप मटर की जरूरत पड़ेगी।

कैसे बनाएं हल्दी की सब्जी- सबसे पहले हल्दी को अच्छी तरह से धो लीजिए और फिर छील लीजिए। अब आपको हल्दी को कद्दूकस कर लेना है। एक कड़ाही में घी गर्म कर इसमें जीरा और कद्दूकस की हुई हल्दी को एड कर लीजिए। 10-20 मिनट तक धीमी आंच पर इस मिक्सचर को कुक कीजिए। अब इसी मिक्सचर में प्याज और टमाटर को भी कद्दूकस करके मिला लीजिए। लगभग 5 मिनट तक कड़ाही के ढक्कन को लगा दीजिए जिससे सब्जी पक जाए।

आधे घंटे में हो जाएगी तैयार- अब आप हल्दी की सब्जी में मटर और काजू को भी एड कर सकते हैं। लगभग 4-5 मिनट तक इस सब्जी को पकने दीजिए। इसके बाद दही को फेंट लीजिए और इसमें सारे मसालों को अच्छी तरह से मिला लीजिए। अब भुनी हुई हल्दी के साथ दही वाले इस मिक्सचर को मिला लीजिए। अब आपको हल्दी की सब्जी को तब तक पकाना है, जब तक सब्जी से घी अलग न होने लग जाए यानी लगभग 4-5 मिनट तक इस सब्जी को चलाते रहिए।

पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी- अब आप गर्मागर्म हल्दी की सब्जी को सर्व कर सकते हैं। रोटी के साथ हल्दी की सब्जी का लुत्फ उठाया जा सकता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इस सब्जी का स्वाद तो पसंद आएगा ही और साथ ही सर्दियों के मौसम में इस सब्जी को खाने से सबकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल