1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इस तरीके से झटपट बना लें सूजी का टेस्टी उपमा, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी खूब चाव के साथ खाएंगे

इस तरीके से झटपट बना लें सूजी का टेस्टी उपमा, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी खूब चाव के साथ खाएंगे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 25, 2025 04:56 pm IST,  Updated : Nov 25, 2025 05:02 pm IST

Suji Upma Recipe: क्या आप भी ब्रेकफास्ट या फिर स्नैक्स में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप सूजी के उपमा की इस बेहद आसान रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं।

सूजी का उपमा- India TV Hindi
सूजी का उपमा Image Source : PAPAMUMMYKITCHEN-SPECIALS/YT

सूजी के उपमा में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। सूजी का उपमा न केवल टेस्ट में अच्छा होता है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूजी का उपमा बनाने के लिए एक कप सूजी, 2 स्पून तेल या फिर घी, हाफ स्पून राई, एक स्पून उड़द की दाल, 6 करी पत्ते, 2 हरी मिर्च, एक बारीक कटा हुआ प्याज, कटी हुई गाजर, मटर, कटी हुई शिमला मिर्च, 2 कप पानी, नमक, हरा धनिया और नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी।

कैसे बनाएं सूजी का उपमा- सबसे पहले आपको कड़ाही में धीमी आंच पर सूजी को अच्छी तरह से भून लेना है। अब सूजी को प्लेट में निकालकर अलग रख लीजिए। इसके बाद कड़ाही में तेल या फिर घी डालकर गर्म कर लीजिए। गर्म तेल/घी में राई एड करें और फिर इसके बाद उड़द दाल, करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक को भी एड करके भून लीजिए।

बेहद आसान है तरीका- अब आपको इसी कड़ाही में प्याज को भी भून लेना है। आखिर में मटर, गाजर और शिमला मिर्च को भी 2-4 मिनट तक पका लीजिए और फिर इस मिक्सचर में 2 कप पानी एड कर इसमें उबाल आने दीजिए। अब आपको भुनी हुई सूजी को धीरे-धीरे करके इस मिक्सचर में अच्छी तरह से मिलाना है। आंच को धीमा करके कड़ाही को ढक दीजिए और फिर उपमा को लगभग 5 मिनट के लिए कुक होने दीजिए।

ब्रेकफास्ट/स्नैक्स में उठाएं लुत्फ- सूजी के उपमा के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप आखिर में इसमें कटा हुआ हरा धनिया और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। गर्मागर्म सूजी का उपमा सर्व कीजिए और इसके टेस्ट का लुत्फ उठाइए। आप नाश्ते में या फिर स्नैक्स में सूजी का उपमा बना सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस डिश का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल