1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मखाने को बनाएं स्वादिष्ट, ऐसे एड करें पुदीने का फ्लेवर, नोट कर लें चटपटी मखाना नमकीन की रेसिपी

मखाने को बनाएं स्वादिष्ट, ऐसे एड करें पुदीने का फ्लेवर, नोट कर लें चटपटी मखाना नमकीन की रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 21, 2025 04:51 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 04:51 pm IST

Delicious Recipe Of Makhana: क्या आपने कभी मखाने में पुदीने का फ्लेवर एड करके देखा है? अगर नहीं, तो आपको कम से कम एक बार मखाने की इस टेस्टी रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

पुदीना मखाना- India TV Hindi
पुदीना मखाना Image Source : WHISK AFFAIR/YT/BIBA DI COOKING

मखाने में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। क्या आप भी रोस्टेड मखाने खाते-खाते बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आपको मखाने बनाते समय एक ट्विस्ट एड करने की जरूरत है। पुदीने के फ्लेवर वाले मखाने को टेस्ट करते ही आपकी जुबान के सारे टेस्ट बड्स खुल जाएंगे। चटपटी मखाना नमकीन की इस रेसिपी के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा।

मिंट मखाने के लिए सामग्री- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर पुदीने वाले मखाने बनाने के लिए आपको 2 कप मखाने, एक बड़ी स्पून पुदीना पाउडर, हाफ छोटी स्पून काला नमक, थोड़ा सा नमक, हाफ छोटी स्पून भुना हुआ जीरा पाउडर, हाफ छोटी स्पून चाट मसाला, 1/4 छोटी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक छोटी स्पून तेल या फिर घी और हाफ छोटी स्पून नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी।

कैसे बनाएं चटपटी मखाना नमकीन- एक पैन में तेल या फिर घी एड कर आंच को धीमा कर दीजिए। इसके बाद पैन में मखाने डालकर इन्हें लगभग 5-8 मिनट तक अच्छी तरह से भून लीजिए। जब मखाने कुरकुरे हो जाएं, तब आप गैस बंद कर सकते हैं। अब आपको एक कटोरे में पुदीना पाउडर, काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक निकाल लेना है। इसके बाद आपको एक पैन में तेल या फिर घी को गर्म कर इसमें भुने हुए मखानों के साथ मसालों के इस मिक्सचर को मिला लेना है।

स्नैक्स में उठाएं लुत्फ- पुदीने वाले मखानों के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप आखिर में नींबू के रस को भी एड कर सकते हैं। नींबू का रस एड करने की वजह से सारे मसाले मखानों पर अच्छी तरह से लग जाएंगे। अब आप पुदीने वाले मखानों से बनी चटपटी नमकीन का लुत्फ उठा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखानों को स्टोर करके रखने के लिए आप किसी भी एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल