1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं बथुए के पराठे, इतने यमी कि एक बार खाने से नहीं भरेगा मन, नोट कर लें रेसिपी

घर पर बनाएं बथुए के पराठे, इतने यमी कि एक बार खाने से नहीं भरेगा मन, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 18, 2025 07:31 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 07:31 pm IST

Recipe Of Bathua Parathas: क्या आपने कभी बथुए का पराठा खाया है? अगर नहीं, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस टेस्टी रेसिपी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

बथुए के पराठे- India TV Hindi
बथुए के पराठे Image Source : TASTYHOMECOOK/YT/SHYAMRASOI

सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म बथुए के पराठे खाने का मजा ही कुछ और है। सबसे अच्छी बात ये है कि बथुए के पराठे खाने से आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है। आइए बथुए के पराठे की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। सबसे पहले आपको बथुए के पत्तों को बीनकर, कीड़े चेक कर, नमक वाले पानी के बर्तन में भिगोकर छोड़ देना है। इसके बाद आप बथुए के पत्तों को साफ पानी से धो सकते हैं।

बथुए के पराठे- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर बथुए के पराठे बनाने के लिए आपको 2 कप गेहूं का आटा, 4 कप बथुए के पत्ते, हाफ टी स्पून जीरा पाउडर, हाफ टी स्पून पिसी हुई अजवाइन, चुटकी भर हींग, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, थोड़ी सी लाल मिर्च, नमक, तेल और पानी की जरूरत पड़ेगी।

बेहद आसान रेसिपी- सबसे पहले आधे कप पानी में बथुए के साफ पत्तों को बॉइल करने के लिए रख दीजिए। ध्यान रहे कि आपको बथुए के पत्तों को ज्यादा नहीं उबालना है। जब बॉइल्ड बथुए के पत्ते ठंडे हो जाएं, तब आपको पत्तों में से पानी को अच्छी तरह से निचोड़ लेना है। बथुए के पत्तों को मिक्सी में थोड़ा सा पीस लीजिए। एक कटोरे में पिसे हुए बथुए के पत्तों के साथ नमक, जीरा पाउडर, अजवाइन, हींग, हरी मिर्च और लाल मिर्च निकालकर मिक्स कर लीजिए। पराठे बनाने के लिए नरम आटा गूंथ लीजिए। आटा गूंथने के लिए सादे पानी की जगह आप बथुए के पत्तों वाले पानी को यूज करना है। आटे में थोड़ा सा नमक और तेल भी एड कर सकते हैं।

टेस्टी और हेल्दी- आटे से लोई बना लीजिए और फिर बेल लीजिए। एक स्पून तैयार किए हुए मिक्सचर को लोई के बीच में रखकर बंद कर दीजिए। अब सूखा आटा लगाकर हल्के हाथों से लोई को बेल लीजिए। तवे पर घी लगाकर बथुए के पराठे को दोनों तरफ से सेक लीजिए। आप गर्मागर्म बथुए के पराठे को चटनी, दही, अचार या फिर चाय के साथ सर्व कर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल