1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं क्रिस्पी पालक के पकौड़े, नोट कर लें रेसिपी, कुरकुरेपन से दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद

घर पर बनाएं क्रिस्पी पालक के पकौड़े, नोट कर लें रेसिपी, कुरकुरेपन से दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 12, 2025 07:42 am IST,  Updated : Nov 12, 2025 07:57 am IST

Palak Pakoda Recipe: सर्दियों में चाय के साथ पालक के पकौड़े खाने का मजा ही कुछ और है। अगर आप घर पर क्रिस्पी पालक के पकौड़े बनाना चाहते हैं, तो आपको इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

पालक के पकौड़े- India TV Hindi
पालक के पकौड़े Image Source : N'OVEN-CAKE&COOKIES/YT

क्या आप भी आलू और प्याज के पकौड़े खाते-खाते बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आप पालक के पकौड़े बनाकर देख सकते हैं। चाय के साथ गर्मागर्म पालक के पकौड़े खाकर आपको मजा ही आ जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पालक के पकौड़े बनाने के लिए आपको एक पालक का गुच्छा धुला और कटा हुआ, एक कप बेसन, 2 स्पून चावल का आटा, एक स्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट, एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और तेल की जरूरत पड़ेगी।

कैसे बनाएं पालक के पकौड़े- सबसे पहले पालक के गुच्छे को अच्छी तरह से धोकर काट लीजिए। अब एक बर्तन में कटा हुआ पालक, बेसन और चावल का आटा निकाल लीजिए। इसके बाद इसी कटोरे में अदरक और लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर के साथ थोड़ा सा पानी भी निकाल लीजिए। अब आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक घोल तैयार कर लेना है, जो ज्यादा पतला न हो।

बेहद आसान है रेसिपी- आपको एक कड़ाही में तेल गर्म कर लेना है। हल्के गर्म तेल में इस घोल के छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर डालते जाइए। आंच को मीडियम रखिए। आपको पालक के पकौड़ों को तब तक तलना है, जब तक ये गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाएं। एक प्लेट में पेपर नैपकिन निकाल लीजिए। अब आपको पकौड़ों को इस नैपकिन पर निकाल लेना है। पालक के पकौड़े सर्व करने के लिए तैयार हैं।

गर्मागर्म पकौड़े का लुत्फ उठाएं- अब आप गर्मागर्म पालक के क्रिस्पी पकौड़ों का लुत्फ उठा सकते हैं। पालक के पकौड़ों को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या फिर चाय के साथ सर्व किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पालक के पकौड़े आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पालक के क्रिस्पी पकौड़ों का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल