1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लौकी के छिलकों से बनाएं ऐसी जबरदस्त चटनी, पोषक तत्वों का भंडार, टेस्ट में भी लाजवाब

लौकी के छिलकों से बनाएं ऐसी जबरदस्त चटनी, पोषक तत्वों का भंडार, टेस्ट में भी लाजवाब

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 09, 2025 09:30 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 09:30 pm IST

How To Make Chutney From Bottle Gourd Peel: क्या आपने कभी लौकी के छिलकों से बनी चटनी खाई है? आपको बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर ये चटनी काफी जायकेदार है।

लौकी के छिलकों की चटनी- India TV Hindi
लौकी के छिलकों की चटनी Image Source : SOMETHINGSCOOKINGWITHALPA/YT/FREEPIK

अक्सर लोग लौकी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी ही नहीं बल्कि लौकी के छिलके भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं? ज्यादातर लोग लौकी के छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप लौकी के छिलकों को यूज करके टेस्टी और हेल्दी चटनी बना सकते हैं। आइए इस चटपटी चटनी को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं...

लौकी के छिलकों से बनी चटनी- अगर आप दो लोगों के लिए लौकी के छिलकों की चटनी बनाना चाहते हैं, तो आपको एक कप धुले और कटे हुए लौकी के छिलके, 2 हरी मिर्च, एक इंच अदरक का टुकड़ा, 4-6 लहसुन की कलियां, हाफ छोटा स्पून जीरा, चुटकी भर हींग, नमक, एक स्पून नींबू का रस, 2-4 स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया और एक स्पून तेल की जरूरत पड़ेगी।

बेहद आसान है रेसिपी- एक पैन में तेल डालकर इसे गर्म कर लीजिए। अब गर्म तेल में जीरा और हींग एड कर इन दोनों चीजों को भून लीजिए। इसके बाद आपको इस पैन में कटे हुए लौकी के छिलके, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर लगभग 4 मिनट तक भून लेना है। जब लौकी के छिलके थोड़े से नरम हो जाएं, तब आप गैस बंद कर सकते हैं। इस मिक्सचर को थोड़ी देर ठंडा होने दीजिए। आपको भुने हुए इस मिक्सचर को मिक्सर में डालना है।

पोषण के साथ-साथ जायका भी- आखिर में आपको इस मिक्सर में नमक, नींबू का रस और कटी हुई धनिए की पत्तियों को डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लेना है। आपकी लौकी के छिलकों से बनी चटनी सर्व करने के लिए तैयार है। आप पोषक तत्वों से भरपूर इस चटपटी चटनी को रोटी, पराठे, दाल और चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों को लौकी के छिलकों से बनी इस चटनी का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल