1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में शरीर में भर जाएगी गर्माहट, ऐसे बनाएं पालक का सूप, इतना टेस्टी कि बार-बार पीने का मन करेगा

सर्दियों में शरीर में भर जाएगी गर्माहट, ऐसे बनाएं पालक का सूप, इतना टेस्टी कि बार-बार पीने का मन करेगा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 14, 2025 05:52 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 05:52 pm IST

How To Make Spinach Soup: क्या आपने कभी टेस्टी पालक के सूप को ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आपको इस बार सर्दियों के मौसम में इस रेसिपी को जरूर बनाकर देखना चाहिए।

पालक का सूप- India TV Hindi
पालक का सूप Image Source : MYGINGERGARLICKITCHENRECIPES/YT

सर्दियों में गर्मागर्म सूप पीने का मजा ही कुछ और है। अगर आप टेस्ट के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी फोकस करना चाहते हैं, तो आप पालक का सूप बनाकर पी सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पालक का सूप बनाने के लिए 2 कप धुली और कटी हुई पालक, एक छोटा बारीक कटा हुआ प्याज, 4 कटी हुई लहसुन की कलियां, एक कद्दूकस किया हुआ अदरक का छोटा टुकड़ा, एक छोटा कटा हुआ टमाटर, एक स्पून तेल, नमक, हाफ छोटा स्पून काली मिर्च पाउडर, एक स्पून नींबू और 2 कप पानी की जरूरत पड़ेगी।

पालक का सूप- सबसे पहले पैन में पानी एड कर इसे गर्म कर लीजिए। अब गर्म पानी में पालक के पत्तों को डालकर लगभग 2-4 मिनट तक बॉइल कर लीजिए। अब एक कटोरे में ठंडा पानी निकालिए और फिर पालक के पत्तों को इस कटोरे में डाल दीजिए। इसके बाद आपको ठंडे हुए पालक के पत्तों को मिक्सर में डालना है। आपको पालक के पत्तों को अच्छी तरह से पीस लेना है।

बेहद आसान रेसिपी- अब एक पैन में तेल को गर्म कर लीजिए। इस पैन में लहसुन, अदरक और प्याज को हल्का गोल्डन होने तक भून लीजिए। आखिर में इस मिक्सचर में टमाटर को एड करके लगभग 2-4 मिनट तक पका लीजिए। अब आपको इस मिक्सचर में पालक की प्यूरी और पानी को भी मिला लेना है। सूप के टेस्ट को बढ़ाने के लिए नमक और काली मिर्च पाउडर एड करना न भूलें। आपको पालक के सूप को मीडियम फ्लेम पर लगभग 5-8 मिनट के लिए बॉइल करना है।

हेल्दी और टेस्टी सूप- जब पालक का सूप अच्छी तरह से पक जाए, तब आप गैस बंद कर सकते हैं। गर्मागर्म पालक के सूप में नींबू का रस मिलाएं और सर्व करें। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को ये हेल्दी और टेस्टी सूप काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। इस सूप को पीने से आपके शरीर में गर्माहट बनी रहेगी। इसके अलावा पोषक तत्वों से भरपूर पालक का सूप थकान को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल