बिहार की फेमस डिश लिट्टी-चोखा का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। ये सिर्फ बिहार या भरात भर में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में मशहूर है। बिहार में लिट्टी को गोइठा या कोयले की आंच पर सेंका जाता है और बैंगन के चोखे के साथ परोसा जाता है। लेकिन इस बनाने में थोड़ा समय लगता है, इस वजहसे शहर में रहे लोग इसे बनाने से कतराते हैं। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आप प्रेशर कुकर में झटपट लिट्टी बना सकते हैं। कुकर में भी आपको अंगारे पर जैसी लिट्टी वाला स्वाद मिलेगा। तो चलिए फटाफट नोट कर लें रेसिपी।
लिट्टी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
आटा
सत्तू
सरसों का तेल
अजवाइन
बारीक कटी प्याज
लहसुन
अदरक
हरी मिर्च
नींबू का रस
अचार का मसाला
नमक
कुकर में लिट्टी बनाने का तरीका
लिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले आटे में थोड़ा सा नमक और अजवाइन डालें और आटा गूंथ लें। आटा थोड़ा सख्त गूंथे और इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। दूसरी तरफ सत्तू की स्टफिंग तैयार करें। इसे तैयार करने के लिए सत्तू में बारीक कटा लहसुन और प्याज, अदरक, हरी मिर्च, नींबू रस, अचार मसाला, नमक और सरसों तेल डालें और अच्छी तरह मिलाकर भरावन तैयार करें। अब आटे की लोइयां बनाएं और इसमें सत्तू की स्टफिंग भर लें और गोल आकार दें। इसके बाद कुकर को गैस पर बिना पानी डालें चढ़ाएं और इसे 5-10 मिनट तक गर्म होने दें। फिर इसमें स्टैंड रखें और उसपर लिट्टी को सजा दें। अब कुकर का ढक्कन बंद करें और सीटी निकाल दें। इसे मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक पकने दें। इस बात का ध्यान रखें कि लिट्टी को बीच बीच में पलटना है। जब लिट्टी का रंग हल्का भूरा हो जाए तो इसे बाहर निकालें और बैंगन के चोखे के साथ सर्व करें।
Latest Lifestyle News