1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. एक बार बना लिया हेज़लनट का हलवा, तो बादाम और मूंग दाल के हलवे का स्वाद भूल जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

एक बार बना लिया हेज़लनट का हलवा, तो बादाम और मूंग दाल के हलवे का स्वाद भूल जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 10, 2026 01:26 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 01:27 pm IST

Hazelnut Halwa Recipe: अगर आपको शौक है कुछ नई और आसान रेसिपी ट्राई करने का तो एक बार हेज़लनट का हलवा जरूर बनाएं। सिर्फ 3 चीजों से इतना स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार होगा कि उंगलिया चाटते रह जाएंगे। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

हेज़लनट हलवा रेसिपी- India TV Hindi
हेज़लनट हलवा रेसिपी Image Source : INDIA TV

हेज़लनट कॉफी, हेज़लनट चॉकलेट के अलावा आपने केक में इस ड्राईफ्रूट का स्वाद चखा होगा। लेकिन आज हम आपको इसकी इतनी टेस्टी रेसिपी बता रहे हैं जिसे खाने से बाद न तो आप इसका स्वाद पहचान पाएंगे और न ही खुद को खाने से रोक पाएंगे। हेज़लनट से स्वादिष्ट हलवा बनाकर खा लें। ये हलवा स्वाद में मूंग दाल और बादाम के हलवा को भी पीछे छोड़ देगा। इसे बनाना बेहद आसान है। सिर्फ 15 मिनट में तैयार है हेल्दी और सुपर टेस्टी हेज़लनट का हलवा, आप इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।

हेज़लनट हलवा की रेसिपी (Hazelnut Recipe)

पहला स्टेप- सबसे पहले करीब 200 ग्राम हेज़लनट को तवे या किसी पैन में कम गैस पर सूखा रोस्ट कर लें। हेज़लनट 5 मिनट में अच्छी तरह रोस्ट हो जाएंगे। अगर हेजलनट छिलके वाले हैं तो मूंगफली की तरह इनके छिलके उतार दें और अगर बिना छिलके वाले हैं तो थोड़ा ठंडा होने पर मिक्सी में दरदरा पीस लें। एकदम पाउडर नहीं बनाना लेकिन उसके टुकड़े भी ना छोड़ें।

दूसरा स्टेप- इसके बाद कढ़ाई में ये दरदरा पिसा हेजलनट डालें। 2 ग्लास पानी डालें और उबलने रख दें। उबलते वक्त 2-4 दाने इलायची और केसर के डाल सकते हैं। इससे खुशबू और रंग दोनों जबरदस्त आते हैं। जब ये घोल उबलकर आधा हो जाए तो करीब करीब 200 ग्राम चीनी मिक्स करें और फिर चीनी घुलने या करीब 5 मिनट तेज गैस पर चलाते हुए पकाएं।

तीसरा स्टेप- इस पूरे हलवा को बनाने में सिर्फ 15 मिनट का समय लगता है। स्वाद में बेहतरीन हलवा बनकर तैयार है। अगर हलवा थोड़ा पतला रखना है या थोड़ा सूखा ये आप अपनी पसंद के हिसाब से तय कर लें। 

हेज़लनट के फायदे (Hazelnut Benefits)

  • इस ड्राईफ्रूट दिल के लिए अच्छा है। इसे खाने से खराब कोलेस्ट्रोल कम होता है। 

  • हेज़लनट से शरीर में इंफ्लेमेशन कम होता है और साथ ही डाइजेशन अच्छा होता है। हेज़लनट में मैग्नीसियम और कॉपर जैसे मिनरल भी होते हैं और एंटी ऑक्सीडेंट हैं।

  • हेज़लनट का पूरा फायदा लेने के लिए रोज करीब 10-12 हेज़लनट खाए जा सकते हैं। हलवा के अलावा इनको भिगोकर या किसी शेक, स्मूदी में भी खाया जा सकता है  

हेज़लनट ड्राईफ्रूट है क्या ?

हेज़लनट मूंगफली जैसा दिखने वाला मेवा बहुत फायदा देता है। इसका कवर भी बादाम , मूंगफली के जैसा होता है जिसमें करीब बड़े काले चने जैसा दाना निकलता है। हेजलनट को हमारे देश में पहाड़ी बादाम के नाम से भी जाना जाता है। मुख्य रूप से ये टर्की में पाया जाता है लेकिन मिडल ईस्ट के और कई देशों में भी इसको उगाया जाता है। टर्की, ईरान, और दुबई में इसका इस्तेमाल चॉकलेट, कॉफी, शेक और कई तरह की स्वीट डिश बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल