A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मार्केट जैसा मैंगो शेक बनाने के लिए क्या क्या डालते हैं, एकदम गाढ़ा क्रीमी आएगा स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

मार्केट जैसा मैंगो शेक बनाने के लिए क्या क्या डालते हैं, एकदम गाढ़ा क्रीमी आएगा स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Mango Shake Recipe: मार्केट में बड़ा क्रीमी और गाढ़ा मैंगो शेक मिलता है, कई बार घर पर ऐसा मैंगो शेक नहीं बन पाता। जानिए बाजार में बिकने वाले मैंगो शेक में क्या क्या डालते हैं?

मैंगो शेक रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मैंगो शेक रेसिपी

गर्मियों में ठंडा-ठंडा मैंगो शेक पीते ही शरीर में ताजगी आ जाती है। बाजार में आपको जूस कॉर्नर या दूसरी दुकानों में मैंगो शेक बिकता हुआ मिल जाएगा। बच्चों को मैंगो शेक बहुत पसंद आता है। गर्मियों के लिए मैंगो शेक को बेहतरीन ड्रिंक माना जाता है। लेकिन कई बार घर में मार्केट जैसा मैंगो शेक नहीं बनता। घर में मैंगो शेक बनाने में पतला हो जाता है, जबकि मार्केट वाला मैंगो शेक बहुत गाढ़ा और क्रीमी बनता है। आइये जानते हैं मार्केट वाले मैंगो शेक में क्या-क्या डालते हैं। गाढ़ा और क्रीमी मैंगो शेक बनाने की रेसिपी क्या है?

गाढ़ा और क्रीमी मैंगो शेक कैसे बनाएं

पका आम- सबसे पहले आपको अच्छे पके आम लेने हैं। मैंगो शेक के लिए सफेदा आम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप कोई भी दूसरे आम से भी मैंगो शेक बना सकते हैं, जिसमें गूदा ज्यादा होता हो। आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें और गुठली अलग कर लें।

फुल क्रीम दूध- मैंगो शेक को गाढ़ा और क्रीमी बनाने के लिए अच्छा गाढ़ा दूध लें। बाजार से खरीद रहे हैं तो फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। आप बिना उबाले ही दूध को ऐसे ही पैकेट से निकालकर डाल सकते हैं। 

आइसक्रीम- मार्केट में कुछ लोग मैंगो शेक को क्रीमी बनाने के लिए आइसक्रीम का इस्तेमाल करते हैं। आप मैंगो शेक में रिच टेस्ट लाने के लिए एक स्कूप वनीला आइसक्रीम या मैंगो आइसक्रीम भी डालकर मिक्स कर सकते हैं।

मलाई या कंडेंस्ड मिल्क- अगर आपके पास आइसक्रीम नहीं है तो क्रीमी स्वाद के लिए मैंगो शेक में 1-2 चम्मच ताजा दूध की मलाई या कंडेंस्ड मिल्क भा डाल सकते हैं। इससे मैंगो शेक में वही मार्केट वाला स्वाद आएगा।

मैंगो शेक रेसिपी

अब मिक्सी के जार में आम और दूध डालें। थोड़ी सी आइस को क्रश करके डालें। मीठे फ्लेवर के लिए चीनी डालें। बाजार में लोग ऑरेंज या लाल फूड कलर का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर आपको करना है तो ये ऑप्शन है। मीठा करने के लिए चीनी डालें और सारी चीजों को मिलाकर अच्छी तरह से ब्लैंड कर लें।

 

Latest Lifestyle News