1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पनीर चीला, फटाफट नोट करें रेसिपी

नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पनीर चीला, फटाफट नोट करें रेसिपी

How to make moong dal paneer chila: मूंग दाल पनीर चीला एक बेहतरीन हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट है जो स्वाद और सेहत दोनों में लाजवाब है। यह बनाने में भी काफी आसान है। यहां से फटाफट नोट कर लें मूंग दाल पनीर चीला की रेसिपी।

नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पनीर चीला- India TV Hindi
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पनीर चीला

सर्दियां खत्म होने वाली है, लेकिन सुबह के वक्त हल्की सर्दी रहती है। ऐसे में सुबह ब्रेकफास्ट में लोगों को कुछ ऐसा नाश्ता चाहिए होता है जो हल्का भी हो, स्वादिष्ट भी और शरीर को भरपूर प्रोटीन भी दे। ऐसे में चीला बेस्ट ऑप्शन होता है। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। अगर आप भी सुबह कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं तो मूंग दाल पनीर का चीला बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां से फटाफट रेसिपी नोट कर लें। 

सामग्री

पीली मूंग दाल - 1 कप (2-3 घंटे भीगी हुई)
पनीर - 100-150 ग्राम (मैश किया हुआ)
अदरक और हरी मिर्च - 1 इंच टुकड़ा और 2 मिर्च
दही - 2 बड़े चम्मच (बैटर को फ्लफी बनाने के लिए)
मसाले - नमक, हींग, हल्दी, भुना जीरा पाउडर
सब्जियां (बारीक कटी) - प्याज, शिमला मिर्च, हरा धनिया

बनाने की विधि

बैटर तैयार करें: भीगी हुई मूंग दाल को छान लें। इसमें अदरक, हरी मिर्च, हींग और थोड़ा पानी मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें। पेस्ट में दही, नमक और थोड़ी हल्दी मिलाएं। (बैटर डोसा जैसा गाढ़ा होना चाहिए)।

स्टफिंग तैयार करें: एक बाउल में कसा हुआ पनीर, बारीक कटा प्याज, धनिया, शिमला मिर्च, नमक और थोड़ा सा चाट मसाला मिलाकर अलग रख लें।

चीला सेकें: एक नॉन-स्टिक तवे को गरम करें और हल्का तेल लगाएं। एक कड़छी बैटर डालकर उसे गोल फैलाएं।

पकाएं: चीले के किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें। जब निचली सतह सुनहरी हो जाए, तो इसे पलट दें।

स्टफिंग भरें: अब आंच धीमी करें और चीले के बीच में तैयार पनीर स्टफिंग रखें। चीले को आधा मोड़ दें और इसे चटनी के साथ सर्व करें। 

Latest Lifestyle News