A
Hindi News लाइफस्टाइल ज़ायक़ा मीठा खाने का है शौक, तो बनाएं पहाड़ी 'शैय्या', स्वाद में लाजवाब, रेसिपी भी है बेहद आसान

मीठा खाने का है शौक, तो बनाएं पहाड़ी 'शैय्या', स्वाद में लाजवाब, रेसिपी भी है बेहद आसान

Pahadi Shaiyya Recipe: क्या आपको भी कुछ न कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती रहती है? अगर हां, तो अपनी क्रेविंग को शांत करने के लिए पहाड़ी शैय्या की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखें।

पहाड़ी शैय्या की रेसिपी- India TV Hindi Image Source : COOKING WITH NAUSHEEN/YT पहाड़ी शैय्या की रेसिपी

आपको बता दें कि कुछ लोगों को मीठा खाना इतना ज्यादा पसंद होता है कि खाने के बाद उन्हें कुछ न कुछ मीठा चाहिए ही होता है। आज हम आपको एक पहाड़ी स्वीट डिश की रेसिपी के बारे में बताएंगे। इस स्वीट डिश का नाम शैय्या है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर पहाड़ी शैय्या बनाने के लिए एक कप चावल का आटा, पानी, हाफ कप शुद्ध देसी घी, हाफ कप गुड़ और दो बड़ी स्पून भुने हुए तिल की जरूरत पड़ेगी। 

पहला स्टेप- सबसे पहले एक परात में चावल का आटा निकाल लीजिए। अब इस परात में थोड़ा-थोड़ा पानी एड करते हुए आटे को अच्छी तरह से गूंथ लीजिए।

दूसरा स्टेप- चावल का आटा सख्त और गीला नहीं बल्कि नरम और चिकना होना चाहिए। इसके बाद एक कड़ाही में देसी घी डालिए और इसे मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह से गर्म होने दीजिए।

तीसरा स्टेप- अब गर्मागर्म घी में थोड़ा-थोड़ा करके गूंथे हुए चावल के आटे को मिलाएं। आपको धीमी आंच पर चावल के आटे को भून लेना है।

चौथा स्टेप- जब चावल के आटे से खुशबू आने लगे, जब चावल के आटे का रंग बदलने लगे और जब आटा घी छोड़ने लगे, तब समझ जाइए कि चावल का आटा अच्छे से भुन गया है।

पांचवां स्टेप- भुने हुए आटे में गुड़ को अच्छी तरह से मिला लीजिए और फिर इस मिश्रण को थोड़ी देर तक पकाएं।

छठा स्टेप- जब गुड़ पूरी तरह से पिघलकर आटे में मिल जाए, तब भुने हुए तिल को भी मिश्रण में मिला लीजिए।

आप गर्मागर्म पहाड़ी शैय्या का लुत्फ उठा सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस पहाड़ी डिश का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। पहाड़ी शैय्या टेस्ट में तो अच्छा होता ही है, साथ ही आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

Latest Lifestyle News