नए साल पर दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी नाश्ते के साथ करें। इसके लिए टेस्टी हेल्दी पालक कॉर्न सैंडविच बनाकर खा सकते हैं। बच्चों को भी ये सैंडविच बहुत पसंद आएगा। खास बात ये है कि ये सैंडविच हरी सब्जी से भरपूर होता है और खाने में बहुत टेस्टी लगता है। पालक कॉर्न सैंडविच खाने में बहुत टेस्टी लगता है। जो लोग डाइटिंग पर हैं वो भी इस सैंडविच को बनाकर खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें पालक कॉर्न सैंडविच की रेसिपी।
पालक कॉर्न सैंडविच रेसिपी
पहला स्टेप- सबसे पहले ताजा पालक के पत्ते लें और उन्हें काटकर हल्का उबाल लें। एक पैन में थोड़ा मक्खन डालें और उसमें बारीक कटा लहसुन डाल दें। अब 1 चम्मच मैदा डालकर हल्का भून लें। गैस धीमी करके दूध मिला दें। हल्का क्रीमी टेक्सचर वाला मिक्स तैयार हो जाएगा। इसमें हल्का उबला हुआ पालक डालकर मिक्स कर दें। जब सारा पानी सूख जाए और एक अच्छा मिक्स सा तैयार हो जाए तो इसमें उबले हुए कॉर्न मिला दें। अब चीज कद्दूकस करके मिला दें और ऊपर से नमक, ऑरिगेनो मिक्स और चिली फ्लेक्स डालकर मिक्स कर दें।
दूसरा स्टेप- ब्रेड अपनी पसंद की ले सकते हैं। आटा ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड ज्यादा हेल्दी होती है। आप चाहें तो व्हाइट ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब तैयार पालक और कॉर्न मिक्स को ब्रेड पर लगाएं और ऊप से एक और ब्रेड लगाकर चिपका दें। तवे पर या सैंडविच मेकर में डालकर ग्रिल कर लें। अब इन्हें काटकर सर्व करें। तैयार हैं स्वादिष्ट पालक कॉर्न सैंडविच। मार्केट जैसा स्वाद लाने के लिए आपको इसमें चीज की मात्रा थोड़ी ज्यादा डालनी होगी।
पालक कॉर्न सैंडविच को सॉस या हरी चटनी के साथ खाएं। पालक कॉर्न सैंडविच काफी हेल्दी नाश्ता है। आप इसे शाम को स्नैक्स में भी खा सकते हैं। पालक में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। बच्चों को पालक खिलाने का ये अच्छा तरीका हो सकता है।
Latest Lifestyle News