A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाकर खाएं पनीर ब्रेड पकोड़ा, प्रोटीन का पॉवरपैक, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में बनाकर खाएं पनीर ब्रेड पकोड़ा, प्रोटीन का पॉवरपैक, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Paneer Bread Pakoda Recipe: नाश्ते में कुछ मजेदार, चटपटा और हेल्दी खाने का मन है तो पनीर ब्रेड पकोड़ा बनाकर खाएं। इस ट्रिक से पनीर ब्रेड पकोड़ा बनाएंगे तो बच्चे भी स्वाद लेकर खाएंगे। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

पनीर ब्रेड पकोड़ा रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK पनीर ब्रेड पकोड़ा रेसिपी

अगर आप भी रोज के नाश्ते से बोर हो गए हैं तो पनीर ब्रेड पकोड़ा बनाकर खा सकते हैं। पनीर ब्रेड पकौड़ा खाने में जितना टेस्टी लगता है बनाने में उतना ही आसान है। ये नाश्ता प्रोटीन का पॉवरपैक है। इस नाश्ते को हेल्दी इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि इसमें प्रोटीन से भरपूर पनीर है। बेसन भी हाई प्रोटीन सोर्स है। इन दोनों चीजों को खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसलिए पनीर ब्रेड पकोड़े को नाश्ते  का अच्छा विकल्प माना जाता है। बच्चे और बड़े सभी को पनीर ब्रेड पकोड़ा का स्वाद पसंद आएगा। आप इसे हरे धनिए की चटनी के साथ इंजॉय कर सकते हैं। फटाफट नोट कर लें पनीर ब्रेड पकोड़ा की रेसिपी।

पनीर ब्रेड पकोड़ा रेसिपी

पहला स्टेप- पनीर ब्रेड पकोड़ा बनाने के लिए आपको पनीर, ब्रेड और बेसन चाहिए होगा। स्टफिंग तैयार करने के लिए हरा धनिया, हरी मटर और हरी मिर्च ले लें। अब पनीर को मैश करके उसमें उबली हुई हरी मटर, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक और चाट मसाला मिलाएं। 

दूसरा स्टेप- अब एक बाउल में बेसन का थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार कर लें। बेसन का घोल ऐसा होना चाहिए जैसा पकोड़े के लिए बनाते हैं। इसमें नमक और थोड़ी पिसी लाल मिर्च डाल दें। आप इसमें बारीक कटा हरा धनिया भी डाल सकते हैं। अब ब्रेड लें और उसके अंदर पनीर की तैयार की गई स्टफिंग भर दें। ब्रेड को दोनों हाथों से अच्छी तरह दबा दें और इसे बेसन के घोल में डिप करके तेल में डालकर सेंक लें।

तीसरा स्टेप- हल्का ब्राउन होने पर ब्रेड पकोड़े को निकाल लें और इसे बीच से कट कर लें। तैयार है पनीर का स्वादिष्ट ब्रेड पकोड़ा। आप इसे हरे धनिए की चटनी से खा सकते हैं। बच्चों को सॉस से भी ब्रेड पकोड़ा खूब पसंद आता है। ये सुपर हेल्दी नाश्ता खाकर लंबे समय तक पेट भरा रहेगा।

Latest Lifestyle News