1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर चाट, बिना तेल के झटपट करें तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर चाट, बिना तेल के झटपट करें तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Protein Breakfast Recipe: नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें खानी चाहिए। प्रोटीन खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी मिलती रहती है। नाश्ते में ये उबली चाट बनाकर खा लें। इससे प्रोटीन भी मिलेगा और वजन भी कम होगा।

प्रोटीन चाट रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रोटीन चाट रेसिपी

ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजें शामिल करनी चाहिए। नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चाट बनाकर खा सकते हैं। जी हां चाट, ये सिंपल चाट नहीं बल्कि छोला चाट और राजमा चाट हैं। आप इन्हें बिना तेल के सिर्फ उबालकर तैयार कर सकते हैं। छोला चाट और राजमा चाट खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं। इन्हें खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। डाइटिंग करने वालों, जिम जाने वालों और वजन घटाने वालों के लिए ये हेल्दी नाश्ता है। आप इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं। आइये जानते हैं नाश्ते में छोला चाट और राजमा चाट कैसे बनाएं?

प्रोटीन से भरपूर नाश्ता रेसिपी

छोला चाट- अगर नाश्ता बनाने का समय नहीं है तो आप फटाफट छोला चना चाट तैयार कर सकते हैं। इसके लिए छोले को रातभर पानी में भिगो दें। अब छोले को कुकर में उबाल लें। उबले हुए छोले का पानी निकाल दें और इसे ठंडा होने दें। अब छोले में बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, हरा धनिया और नमक नींबू डालकर सर्व करें। ये चाट खाने में बहुत टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर होती है। छोले में विटामिन B9 यानि फोलेट, विटामिन B6, विटामिन C, विटामिन ई, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर होता है

राजमा चाट- छोले की तरह ही राजमा चाट भी बनती है। इसके लिए रातभर के लिए राजमा को भिगो दें और फिर उबाल लें। राजमा जब ठंडे हो जाएं तो इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च नींबू मिला दें। आप चाहें तो इसमें खीरा भी डाल सकते हैं। राजमा चाट में कोई चटनी भी मिला सकते हैं। इससे चाट का स्वाद और भी बढ़ जाता है। अगर आपको फ्रूट्स पसंद हैं तो आप इसमें सिर्फ सेब, अनार, अंगूर और बनाना डाल दें। स्वीटेनस के लिए शहद और नींबू का रस, काला नमक, चाट मसाला डालकर चाट बना सकते हैं। राजमा चाट का स्वाद बहुत अच्छा लगता है। 

 

Latest Lifestyle News