A
Hindi News लाइफस्टाइल ज़ायक़ा बचे हुए दूध से बनाएं रबड़ी, हलवाई से भी ज्यादा टेस्टी स्वाद, फटाफट नोट कर लें स्वीट की सबसे आसान रेसिपी

बचे हुए दूध से बनाएं रबड़ी, हलवाई से भी ज्यादा टेस्टी स्वाद, फटाफट नोट कर लें स्वीट की सबसे आसान रेसिपी

Rabri Recipe In Hindi: कुछ मीठा खाने का मन है और घर में सिर्फ दूध है तो आप टेस्टी रबड़ी बनाकर खा सकते हैं। बचे हुए दूध से हलवाई से भी ज्यादा टेस्टी रबड़ी बनकर तैयार हो जाएगी। फटाफट नोट कर लें रबड़ी की ये आसानी रेसिपी।

रबड़ी रेसिपी- India TV Hindi Image Source : INDIA TV रबड़ी रेसिपी

भारत में अलग-अलग मिठाई खाने के शौकीन हैं। यहां ज्यादातर लोग खाने के बाद मिठाई खाते हैं। कोई घर आए तो मिठाई लेकर आता है और आप किसी के घर जाएं तो मिठाई लेकर जाना अच्छा माना जाता है। घर में मेहमान आ जाएं तो उन्हें खाने के बाद मिठाई सर्व की जाती है। अगर आपके पास कोई मिठाई नहीं है और सिर्फ दूध रखा है तो आप उससे रबड़ी बना सकते हैं। कई बार घरों में दूध इकट्ठा होता रहता है और कई दिनों का पुराना हो जाता है। इस दूध से आप पूरे घर के लिए टेस्टी रबड़ी बना सकते हैं। रबड़ी बनाना बहुत आसान है और इसका स्वाद गजब का होता है। एक बार इस रेसिपी से ठंडी-ठंडी रबड़ी बनाकर खाएंगे तो फिर उंगलियां चाटते रह जाएगे। फटाफट नोट कर लें घर में रबड़ी बनाने की ये आसान रेसिपी।

रबड़ी बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- रबड़ी बनाने के लिए आपको एक कड़ाही में दूध डालना है। आप अपने हिसाब से जितना चाहें उतने दूध की रबड़ी बना सकते हैं। गैस की फ्लेम मीडियम रखें और लगातार दूध को नीचे से चलाते रहें जिससे कड़ाही में दूध चिपके नहीं। अब दूध के ऊपर जो मलाई पड़ रही है उसे कड़ाही के किनारों से साइड में लगाते रहें। इससे रबड़ी काफी लच्छेदार बनती है। जब दूध रबड़ी जितना गाढ़ा हो जाए तो गैस की फ्लेम कम कर दें। अब इसमें चीनी मिला दें और साथ ही इलायची का पाउडर मिक्स कर दें।

दूसरा स्टेप- अगर आपको ड्राई फ्रूट्स का स्वाद पसंद है तो रबड़ी के ऊपर बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डाल दें। रबड़ी का रंग हल्का पीला करने के लिए दूध में उबलते वक्त थोड़ी केसर डाल दें। इस तरह तैयार की गई रबड़ी बाजार से कहीं ज्यादा टेस्टी लगती है। आप इसे मिट्टी के कुल्हड़ों में या किसी बाउल में भरकर ठंडा होने के लिए रख दें। इस स्वादिष्ट रबड़ी को खाते ही हर कोई आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा।

अगर आप रबड़ी में थोड़ा ब्राउन या कैरिमल टेस्ट लेकर आना चाहते हैं तो इसके लिए दूसरे पैन में चीनी डालें और इसे एकदम कम फ्लेम पर बिना हिलाए शक्कर को घुलने दें। जब शक्कर घुल जाएगी तो इसका रंग ब्राउन हो जाएगा। आप इसे तैयार की गई रबड़ी में मिक्स कर दें। इससे रबड़ी का रंग और फ्लेवर दोनों काफी मजेदार हो जाएगा।

 

 

Latest Lifestyle News