1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नारियल और मूंगफली की सूखी चटनी, जब खाने का मन करे पानी डालकर मिनटों में तैयार, नोट कर लें रेसिपी

नारियल और मूंगफली की सूखी चटनी, जब खाने का मन करे पानी डालकर मिनटों में तैयार, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 19, 2026 10:53 am IST,  Updated : Feb 19, 2026 10:55 am IST

Coconut Peanut Dry Chutney Recipe And Ingredients: गीली चटनी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन आज हम आपको नारियल और मूंगफली की सूखी चटनी की रेसिपी बता रहे हैं। जिसे आप महीनों तक स्टोर कर सकते हैं। जब जी चाहे इंस्टेंट चटनी बनाकर खा सकते हैं।

Coconut Peanut Dry Chutney- India TV Hindi
Coconut Peanut Dry Chutney Image Source : FREEPIK

खाने के स्वाद को चटनी कई गुना बढ़ा देती है। साउथ इंडियन खाना या राइस हों नारियल और मूंगफली की चटनी इनके साथ ज्यादा टेस्टी लगती है। ज्यादातर घरों में खाने के साथ तुरंत गीली चटनी बनाकर तैयार की जाती है। लेकिन कई बार समय कम होता है और चटनी बनाने में झंझट लगता है। ऐसे में आप एक बार में पूरे महीने के लिए चटनी मिक्स बनाकर स्टोर कर सकते हैं। नारियल और मूंगफली की सूखी चटनी बना सकते हैं, जब मन करे इसमें पानी डालकर मिनटों में चटनी बना सकते हैं। ट्रेवल करने वालों के लिए ये चटनी अच्छा ऑप्शन है। आइये जानते हैं नारियल और मूंगफली की सूखी चटनी कैसे बनाएं। 

नारियल मूंगफली की सूखी चटनी का मिक्स कैसे तैयार करें

पहला स्टेप- इसके लिए आपको 1 कप मूंगफली, 1 कप डेसिकेटेड नारियल, थोड़े करी पत्ता, 1 कप भुनी हुई चना दाल, 10 सूखी लाल मिर्च, एक टुकड़ा इमली, नमक, 2-3 टेबल स्पून तेल, 1 टी स्पून सरसों, 1 टी स्पून उरद दाल, 4 सूखी लाल मिर्च, ½ टी स्पून मिर्च पाउडर लेना है। 

दूसरा स्टेप- अब चटनी मिक्स तैयार करने के लिए एक पैन में मूंगफली को कुरकुरे होने तक सूखा भून लें। अब पैन में चना दाल को भी कुरकुरा होने तक भून लें। दाल भुन जाए तो सूखी लाल मिर्, इमली का टुकड़ा और नारियल डालकर थोड़ा रोस्ट कर लें। सारी चीजों को ठंडा होने दें।

तीसरा स्टेप- मिक्सर ग्राइंडर में सारी चीजों को डालकर दरदरा पीस लें। अब पैन में 2-3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें सरसों, उरद दाल, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ते डाल दें। ऊपर से नमक, मिर्च पाउडर डालें और थोड़ा भून लें। इसमें पिसा हुआ मूंगफली और नारियल का पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। सारी चीजों को धीमी आंच पर हल्का भून लें। 

चौथा स्टेप- तैयार है नारियल मूंगफली का चटनी मिक्स, ठंडा होने पर इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें। आपको जब चटनी खाने का मन करे इसमें से जरूरत के हिसाब से मिश्रण निकालें और उसमें गुनगुना पानी डालकर चटनी तैयार कर लें। ये चटनी खाने में बहुत टेस्टी और एकदम फ्रेश स्वाद वाली बनती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल