A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. प्रोटीन से भरपूर सत्तू के लड्डू, गर्मियों में नाश्ते के लिए है बेस्ट ऑप्शन, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

प्रोटीन से भरपूर सत्तू के लड्डू, गर्मियों में नाश्ते के लिए है बेस्ट ऑप्शन, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Sattu Laddu Recipe: गर्मियों में नाश्ते में खाने के लिए प्रोटीन से भरपूर सत्तू के लड्डू बेस्ट हैं। सुबह 1 लड्डू खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। सत्तू के लड्डू बनाना भी बहुत आसान है। फटाफट नोट कर लें सत्तू के लड्डू की रेसिपी।

सत्तू के लड्डू रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सत्तू के लड्डू रेसिपी

गर्मी में सत्तू का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर सुबह उठकर कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो सत्तू के लड्डू खा सकते हैं। इन लड्डू को बनाने में घी, चीनी और दूसरी चीजों को इस्तेमाल ज्यादा नहीं किया जाता है। सत्तू के लड्डू खाने से आप ज्यादा कैलोरी खाने से बच जाते हैं। सत्तू गर्मी में खाया जाने वाला पारंपरिक सुपरफूड है। जो नाश्ते के लिए बेस्ट है। सत्तू में भरपूर प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं। इससे शरीर को ताकत मिलती है और गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। आप सत्तू के स्वादिष्ट लड्डू बनाकर खा सकते हैं। सत्तू के लड्डू बनाना काफी आसान है। फटाफट नोट कर लें सत्तू के लड्डू की रेसिपी।

सत्तू के लड्डू की रेसिपी

पहला स्टेप- सत्तू के लड्डू बनाने के लिए 1 बाउल सत्तू लें और इसमें अपने हिसाब से घी डालकर हल्का भून लें। सत्तू को बहुत ज्यादा भूनने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि ये भुने चने से बनकर तैयार होता है। बस आपको हल्का घी डालकर इसे भूनना है।

दूसरा स्टेप- सत्तू जब ठंडा हो जाए तो इसे बड़ी प्लेट में निकाल लें। अब लड्डू में बारीक कटे काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता और खरबूज के बीज मिला सकते हैं। अगर लड्डू को बहुत हेल्दी बनाना है तो आप इसमें मिठास के लिए खजूर पीसकर डाल सकते हैं। कुछ लोग गुड़, शक्कर या मिश्री का भी इस्तेमाल करते हैं।

तीसरा स्टेप- हम सत्तू के लड्डू में पिसी हुई मिश्री पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप अपने हिसाब से इसे कम या ज्यादा मीठा कर सकते हैं। लड्डू में फ्लेवर के लिए पिसी हरी इलायची डाल दें। अगर घी बहुत कम डाला है लड्डू की बाइंडिंग नहीं हो पा रही है तो इसमें थोड़ा घी और मिला दें।

चौथा स्टेप- आप चाहें तो मिल्क मेड या मिठाई मेड भी डाल सकते हैं। इससे लड्डू की मिठास भी बढ़ जाती है और बाइंडिंग भी आसान हो जाती है। इस तरह सत्तू के सारे लड्डू जल्दी बनाकर तैयार कर लें। इनका स्वाद बेसन के लड्डू से भी ज्यादा टेस्टी लगता है।

ध्यान रखें कि लड्डू ज्यादा बड़े न हों ताकि उन्हें खाना आसान रहे। कुछ ही मिनटों में सत्तू के हेल्दी और टेस्टी लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे। आप इन्हें रोज 1 नाश्ते में खा सकते हैं। बच्चों को सत्तू के लड्डू का स्वाद बहुत पसंद आएगा। आप उन्हें टिफिन में ये हेल्दी लड्डू दे सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News