1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गर्मियों में बनाएं ठंडा ठंडा सौंफ का शरबत, शरीर को मिलेगी ठंडक, होगा ताजगी का एहसास

गर्मियों में बनाएं ठंडा ठंडा सौंफ का शरबत, शरीर को मिलेगी ठंडक, होगा ताजगी का एहसास

गर्मियों की तपती धूप और लू से बचने के लिए सौंफ का शरबत एक वरदान की तरह काम करता है। यह न केवल पीने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह पेट की जलन और एसिडिटी को भी कम करता है। ऐसे में यहां से फटाफट नोट करें सौंफ शरबत की रेसिपी।

गर्मियों में बनाएं ठंडा ठंडा सौंफ का शरबत- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK गर्मियों में बनाएं ठंडा ठंडा सौंफ का शरबत
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक्स पीते हैं। शिकंजी, नींबू का पानी का शरबत सबसे ज्यादा पिया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सौंफ का शरबत ट्राई किया है। ये शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ साथ ताजगी का एहसास भी कराता है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जो तेज गर्मी और लू से बचाने में मदद करती है। प्याज बुझाने के साथ साथ ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक है। यहां हम आपके लिए सौंफ का शरबत की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें शरबत की रेसिपी। 
 
सामग्री
  • सौंफ-1/2 कप
  • मिश्री या चीनी-1 कप (मिश्री ज्यादा ठंडी होती है)
  • हरी इलायची-4-5 नग
  • काला नमक-1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस-2 बड़े चम्मच
  • ठंडा पानी / बर्फ के टुकड़े
बनाने का तरीका
1. सौंफ को तैयार करें
सबसे पहले सौंफ को अच्छे से साफ कर लें। अब इसे 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगर आपके पास समय कम है, तो आप इसे सूखा भी पीस सकते हैं।
 
2. पेस्ट या पाउडर बनाएं
भीगी हुई सौंफ से पानी छान लें और सौंफ को इलायची के साथ मिक्सी में बारीक पीस लें। फिर इसे कपड़े या छलनी से छान लें। अगर आप पाउडर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सौंफ, मिश्री और इलायची को एक साथ पीसकर पाउडर बना लें।
 
3. शरबत तैयार करें
एक जग में ठंडा पानी लें। इसमें तैयार किया हुआ सौंफ का मिश्रण मिलाएं। अब इसमें काला नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
 
4. सर्व करें
गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से ठंडा-ठंडा शरबत डालें। ताजे पुदीने के पत्तों से सजाकर इसे सर्व करें।
 

Latest Lifestyle News