1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मिनटों में बनाएं सत्तू की शुगर फ्री बर्फी, वजन घटाने वाले जी भरकर खाएं, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

मिनटों में बनाएं सत्तू की शुगर फ्री बर्फी, वजन घटाने वाले जी भरकर खाएं, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 07, 2026 08:36 am IST,  Updated : May 07, 2026 08:36 am IST

Sattu Barfi Recipe: गर्मी में चने का सत्तू खाने में बहुत टेस्टी लगता है। अगर आप फिटनेस फ्रीक है तो आपको चने के सत्तू के बनी शुगर फ्री बर्फी जरूर ट्राई करनी चाहिए। इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा और मीठा खाने की क्रेविंग भी खत्म हो जाएगी।

सत्तू बर्फी रेसिपी- India TV Hindi
सत्तू बर्फी रेसिपी Image Source : FREEPIK

गर्मी में पसीना निकलने पर शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। पानी की कमी से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में कुछ ठंडी तासीर वाली और शरीर को भरपूर पोषण देने वाली चीज खानी है तो आप सत्तू खा सकते हैं। वैसे तो सत्तू को पानी में घोलकर पीते हैं। सत्तू मीठा या नमकीन कैसे भी खा सकते हैं। लेकिन कुछ हेल्दी मीठा खाना है तो सत्तू की शुगर फ्री बर्फी बना सकते हैं। सिर्फ 10-15 मिनट में सत्तू की बर्फी बनकर तैयार हो जाएंगी। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलेगी और थकान कमजोरी भी दूर हो जाएगी। 

सत्तू की शुगर फ्री बर्फी रेसिपी

सत्तू बर्फी के लिए सामग्री- इसके लिए आपको 2 कप चने का सत्तू लेना है। 1 कप देसी घी और थोड़ा गुड़ या मिठास के लिए खजूर पीसकर पेस्ट बना लें। फ्लेवर के लिए इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता डालें।

पहला स्टेप- सबसे पहले कड़ाही में देसी घी डालें और इसमें सत्तू डालकर 5- 7 मिनट के लिए धीमी आंच पर भून लें। सत्तू को चलाते हुए बेसन की तरह ही भूनना है। लेकिन बहुत जल्दी सत्तू भुन जाता है क्योंकि इसे भुने चने को पीसकर ही तैयार किया जाता है। सत्तू भुनने पर खुशबू आने लगती है।

दूसरा स्टेप- भुने हुए सत्तू को हल्का ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसमें इलायची पाउडर डालें और बाकी कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें। एक पैन में गुड़ या फिर खजूर के पेस्ट को डालकर गर्म करें। इसमें सत्तू पाउडर और सारे ड्राई फ्रूट्स मिला दें। धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते हुए हल्का मिक्स करें।

तीसरा स्टेप- जब सारी चीजें अच्छी तरह से मिल जाएं तो एक ट्रे में हल्का घी लगाएं और तैयार किया हुआ मिश्रण ट्रे में फैला दें। अब इसे किसी कलछी से एक जैसा कर दें और ऊपर से थोड़े कटे हुए मेवा और डाल दें। अब बर्फी को सेट होने के लिए रख दें और थोड़ा ठंडा होने पर पसंदीदा शेप में काट लें। आप इसे रोजाना खा सकते हैं।

सत्तू के फायदे

सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मी में इसे खाना फायदेमंद माना जाता है। सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है तो ये लंबे समय तक पेट को भरे रखता है। इससे शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी मिलती रहती है। सत्तू की बर्फी खाने से शरीर को कमजोरी दूर होगी और तुरंत एनर्जी मिलेगी। वजन घटाने वाले और जिम जाने वाले लोग सत्तू आसानी से खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर काफी ज्यादा होता है। वहीं खजूर और ड्राई फ्रूट्स शरीर को ताकत देते हैं। सत्तू की बर्फी खाने से मीठा खाने की क्रेविंग भी शांत होती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल