A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कैसे बनाएं नरम-नरम दही वड़े, नोट कर लीजिए रेसिपी, इस बार होली पर जरूर करें ट्राई

कैसे बनाएं नरम-नरम दही वड़े, नोट कर लीजिए रेसिपी, इस बार होली पर जरूर करें ट्राई

Dahi Vade Recipe: क्या आप भी घर पर सॉफ्ट दही वड़े बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको दही वड़े की इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

दही वड़े की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUR FOOD LAB/YT दही वड़े की रेसिपी

क्या आपको भी नरम-नरम दही वड़े खाना पसंद है? अगर हां, तो आइए स्टेप बाई स्टेप दही वड़े बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर दही वड़े बनाने के लिए एक कटोरी उड़द की दाल, 1/4 कटोरी मूंग की दाल, जरूरत के हिसाब से तलने के लिए तेल, चुटकी भर हींग, एक कप मीठी चटनी, 2 कप मीठा दही, जरूरत के हिसाब से हरी चटनी, जरूरत के हिसाब से अनार के दाने, चुटकी भर केसर के भीगे हुए धागे, जरूरत के हिसाब से लाल मिर्च पाउडर और जरूरत के हिसाब से नमक चाहिए होगा।

पहला स्टेप- उड़द और मूंग की दाल को लगभग 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिए। अब भीगी हुई दालों को पानी से निकालकर मिक्सर में डालकर पीस लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब एक कटोरे में पिसी हुई दाल निकाल लीजिए। इसी कटोरे में नमक एड कर इस मिक्सचर को अच्छी तरह से फेंट लीजिए।

तीसरा स्टेप- एक कटोरी में थोड़ा सा पानी और थोड़ा सा बैटर डालिए। अगर बैटर पानी के ऊपर तैरने लगता है, तो समझ जाइए कि आपका बैटर एकदम परफेक्ट बना है।

चौथा स्टेप- इसके बाद कढ़ाई में तेल को हल्का गर्म कर लीजिए और फिर वड़े की शेप में बैटर को थोड़ा-थोड़ा करके डालते जाइए।

पांचवां स्टेप- मीडियम फ्लेम पर वड़े को गोल्डन होने तक फ्राई कीजिए। अब एक कटोरे में हल्का गर्म पानी भर लीजिए।

छठा स्टेप- इस पानी में नमक, हींग और वड़े डाल दीजिए। आपको लगभग 20 से 25 मिनट तक वड़ों को पानी में भिगोए रखना है।

सातवां स्टेप- 20-25 मिनट के बाद वड़ों को पानी से निचोड़कर निकाल लीजिए और फ्रिज में रख दीजिए। इसके बाद आपको एक छोटी प्लेट में वड़े निकाल लेने हैं।

आठवां स्टेप- अब वड़े के ऊपर मीठा दही, हरी चटनी, मीठी चटनी, अनार, केसर के धागे, नमक और लाल मिर्च डालिए और नरम-नरम दही वड़े का लुत्फ उठाइए।

महज आधे घंटे के अंदर आपके सॉफ्ट-सॉफ्ट दही वड़े बन जाएंगे। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को दही वड़े का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Latest Lifestyle News