दिवाली का त्योहार जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे बाजार में तरह तरह की मिठाइयां नज़र आने लगी है। इन सभी मिठाइयों में सबसे कॉमन है सोनपापड़ी। दिवाली के मौके पर सबसे ज्यादा सोनपापड़ी बिकती है और लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं। लेकिन इन दिनों में बाजार में मिलने वाली मिठाइयों में बहुत मिलावट होने लगी है। ये मिठाइयां सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में अगर आप सोनपापड़ी खाना पंसद करते हैं तो घर पर आसानी से इसे बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए सोनपापड़ी की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी की मदद से आप बिना देरी के झटपट सोनपापड़ी तैयार कर सकते हैं।
सोनपापड़ी के लिए सामग्री
- घी- 1.5 चम्मच
- बेसन-1.5 कप
- हल्की
- चीनी-1.5 कप
- नींबू का रस- 1 चम्मच
सोनपापड़ी बनाने का तरीका
- घर पर सोनपापड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गर्म करे। इसके बाद इसमें 1.5 कप घी डालें। जब घी अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें 1.5 कप बेसन डालें।
- इसके बाद इसे अच्छी तरह भूनें। फिर फ्लेवर के लिए इसमें इलायची पाउडर और कलर के लिए थोड़ा सा हल्दी मिक्स करेंगे। फिर इसे अच्छी तरह भूनते रहें। जब ये अच्छी तरह भून जाए तो इसे साइड में रख दें।
- अब एक दूसरे पैन में 1.5 कप चीनी में आधा कप पानी डालकर एक तार जैसी चाशनी तैयार करेंगे। इसे धीमी आंच पर कैरामलाइज करेंगे। इसके बाद इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएंगे।
- फिर एक प्लेट लेंगे और उसे घी से अच्छी तरह ग्रीस कर लें। अब इसमें तैयार की गई चाशनी को प्लेट में फैला लेंगे और इसे अच्छी तरह एक जगह इकट्ठा करेंगे। जब ये अच्छी तरह एक जगह इकट्ठा होने लगे तो इसे बेसन के मिश्रण में डालें।
- बेसन के साथ इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इसे ऐसे मिक्स करें कि सारा बेसन इस चाश्नी के ऊपर चिपक जाए।
- इसके बाद इसके छोटी छोटी लाई तोड़ें। अब एक छोटी सी कटोरी लें और उसमें थोड़ा सा कटा हुआ ड्राई फ्रूट्स डालें। फिर इस लोई को इस कटोरे में डालें और दबाकर अच्छी तरह सेट करें। फिर इसे प्लेट में निकालें और इसका आनंद लें।
Latest Lifestyle News