A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सूजी आलू का चटपटा स्वादिष्ट नाश्ता, 10 मिनट में बनकर तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सूजी आलू का चटपटा स्वादिष्ट नाश्ता, 10 मिनट में बनकर तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Suji Aloo Ka Nashta Recipe: नाश्ते में चटपटा और टेस्टी खाने का मन है तो सिर्फ 10 मिनट में सूजी और आलू से स्वादिष्ट नाश्ता बनाकर खा सकते हैं। ये नाश्ता सभी को खूब पसंद आएगा। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

सूजी आलू कटलेट रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सूजी आलू कटलेट रेसिपी

नाश्ते में चटपटा और कुछ स्वादिष्ट खाना है तो घर में सूजी और आलू से टेस्टी रोल बना सकते हैं। घर में मेहमान आ रहे हैं या बच्चे को स्कूल में कुछ मजेदार देना है तो आप सूजी कटलेट बनाकर खा सकते हैं। इस नाश्ते को बनाना बहुत आसान है। सिर्फ 10 मिनट में ये नाश्ता बनकर तैयार हो जाता है। आप इसे शाम की चाय के साथ इंजाय कर सकते हैं। तो फटाफट बिना देरी किए नोट कर लें रेसिपी।

सूजी आलू का चटपटा नाश्ता, सूजी रोल रेसिपी

पहला स्टेप- नाश्ता बनाने के लिए आपको 2 मीडियम साइज के उबले हुए आलू लेने हैं। आलू को कद्दूकस कर लें। आलू में थोड़े मसाले डालेंगे। जिसमें एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक चौथाई चम्मच चम्मच काली मिर्च पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक और एक चम्मच नींबू का रस डाल दें। आप इसमें स्वाद के लिए चाट मसाला और आमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं।

दूसरा स्टेप- अब एक पैन या कड़ाही में 1 चम्मच तेल डालें। इसमें फ्लेवर के लिए एक चौथाई चम्मच साबुत धनिया हल्का क्रश करके, एक चुटकी हींग, थोड़ा जीरा, 1 बारीक कटी हरी मिर्च, 2 लहसुन कद्दूकस किए, 1 इंच कसा हुआ अदरक और 5-6 बरीक कटा करी पत्ता, इसमें 1 बारीक कटा प्याज डाल दें।

तीसरा स्टेप- अब मसालेदार आलू को इसमें मिक्स करके 2-3 मिनट के लिए इसे भून लें। अब गैस बंद करके आलू के मसाले को ठंडा होने दें। अब पैन में आधा कप सूजी डालें और हल्की आंच पर भून लें। अब सूजी से दोगुना पानी डालें और सूजी को फूलने दें। सूजी में एक चौथाई चम्मच अजवाइन और नमक डाल दें। मीडियम लो फ्लेम पर सूजी को पका लें। अब सूजी मिक्स को 2 मिनट ठंडा होने दें। अब हाथ पर तेल लगाकर आटे की तरह मिक्स कर लें। 

चौथा स्टेप- सूजी की लोई लें और उसे हाथ से बड़ा कर लें। अब इसमें 1 चम्मच आलू की स्टफिंग रखें और रोल या कटलेट जैसी शेप में बंद कर दें। सारे रोल इसी तरह बनाने हैं। अब एक बाउल में 2 चम्मच गेहूं का आटा, थोड़ा धनिया पत्ती और चिली फ्लेक्स डाल दें। थोड़े सफेद तिल और 2 चुटकी नमक डालकर मिला लें। अब इसमें एक चौथाई कप पानी डालकर पतला सा स्लरी बना लें।

पांचवां स्टेप- सूजी रोल को इसमें डुबाएं और कड़ाही में तेल गर्म करें। सारे रोल को क्रिस्पी ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। सारे सूजी रोल बनकर तैयार हैं। आप इन्हें सॉस या चटनी के साथ गर्मागरम सर्व करें।

 

Latest Lifestyle News