बिना चाशनी के सूजी और मैदा से बनाएं टेस्टी मालपुए, बच्चे मांगकर खाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी
Malpua Recipe In Hindi: सर्दियों में कुछ मीठा खाने का मन है तो आप मालपुए बना सकते हैं। बच्चों को ये मालपुआ पैनकेक से भी ज्यादा टेस्टी लगेंगे। इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

सर्दियों में तली भुनी चीजें खाने का बहुत मन होता है। गर्मागरम पकौड़े, कचौड़ी और मालपुए खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। बिना त्योहार के भी संडे को आप स्पेशल खाना बनाकर खा सकते हैं। इसमें मालपुआ जरूर शामिल करें। जब कुछ मीठा खाने का मन करे तो मालपुआ बनाकर खाएं। हम आपको बिना चाशनी के स्वादिष्ट मालपुआ बनाना बता रहे हैं। ये मालपुआ खाने में एकदम क्रिस्पी और टेस्टी लगते हैं। बच्चों को तो ये मालपुआ पैनकेक से भी ज्यादा टेस्टी लगते हैं। फटाफट नोट कर लें मालपुआ की ये आसान रेसिपी।
मालपुआ बनाने के लिए सामग्री
आपको इसके लिए करीब डेढ़ कप मैदा, आधा कप सूजी, 2 कप उबला लेकिन ठंडा किया हुआ दूध, 1 कप चीनी, 1 चम्मच सौंफ, बारीक कटे कुछ ड्राईफ्रूट्स और इलायची पाउडर लेना है। मालपुआ फ्राई करने के लिए ऑयल या देसी घी इस्तेमाल करें।
सूजी मालपुआ की रेसिपी
पहला स्टेप- मालपुआ बनाने के लिए घोल तैयार करें। एक बड़ा बाउल लें उसमें दूध और चीनी को मिक्स कर लें। आप चाहें तो गर्म दूध में चीनी डालकर 5 मिनट के लिए उबाल लें और फिर ठंडा होने दें। इससे चीनी जल्दी दूध में मिल जाएगी। दूध ठंडा हो जाए तो इसमें सूजी मिला दें। अब मैदा थोड़ा-थोड़ा करते हुए डालें। मैदा डालते वक्त ध्यान रखें कि गांठ न पड़ें। आप चम्मच या बीटर से चलाते जाएं। सारी मैदा मिलाकर बैटर को फेंट लें। बैटर बहुत गाढ़ा या पतला नहीं होना चाहिए। अब मालपुए के घोल में ड्राई फ्रूट्स, इलायची और सौंफ मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब बैटर को 1 घंटे के लिए रख दें। जिससे बैटर थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा।
दूसरा स्टेप- अब पुआ फ्राई करने के लिए गैस पर एक फ्लैट कड़ाही रखें और तेल को गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो 1 बड़ा चम्मच बैटर कड़ाही के बिल्कुल बीच डालें। गैस की प्लेम लो रखें और पुआ को एक ओर से सिंकने दें। मीठा होने की वजह से पुआ कई बार कड़ाही से चिपक जाता है। आराम से इसे हटा लें और फिर पलट दें। दोनों ओर से पुआ को गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें। गैस लो या मीडियम फ्लेम पर रखें। जब पुआ दोनों ओर से सिक जाए तो इसे किसी पेपर पर निकाल लें। इसी तरह सारे पुआ तैयार कर लें। ध्यान रखें अगर पुआ कड़ाही या पैन में चिपक जाएं तो साइड से हल्का चलाते हुए उसे हटा लें।
तैयार हैं एकदम मीठे, क्रिस्पी और स्वाद से भरपूर पुआ। आप इन्हें होली पर खाने के लिए बना लें। घर आए मेहमान सारी डिश छोड़कर आपके बनाए हुए पुआ ही खाएंगे। आप इन्हें ऐसे ही या दही और रबड़ी के साथ भी खा सकते हैं।
क्रिस्पी पुआ कैसे बनाएं, इस रेसिपी को जिसने भी ट्राई किया वो बार-बार बनाएगा, स्वाद में मिठाइयां भी लगेंगी फेल
https://www.indiatv.in/lifestyle/recipes/how-to-make-crispy-pua-recipe-w...