A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सूजी से बनाएं हेल्दी पिज्जा, स्वाद और सेहत का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन, फटाफट नोट करें रेसिपी

सूजी से बनाएं हेल्दी पिज्जा, स्वाद और सेहत का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन, फटाफट नोट करें रेसिपी

Suji Pizza Recipe: पिज्जा का नाम सुनते ही सबसे पहले मैदे की चिंता होती है, लेकिन सूजी का पिज्जा एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है। यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनता है। ऐसे में यहां हम सूजी पिज्जा की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें सूजी पिज्जा की रेसिपी।

सूजी से बनाएं हेल्दी पिज्जा, स्वाद और सेहत का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सूजी से बनाएं हेल्दी पिज्जा, स्वाद और सेहत का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन

पिज्जा का नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आने लगता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, सेहत के लिए उतना ही खतरनाक होता है। क्योंकि पिज्जा का बेस मैदे का होता है। पिज्जा छोटे बच्चों, यंगस्टर्स के साथ साथ बूढ़ों को भी खूब पसंद आता है। हालांकि मैदे से बना पिज्जा सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप घर पर सूजी का पिज्जा बना सकते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए जानते हैं सूजी का पिज्जा बनाने की रेसिपी। 

सामग्री

बेस के लिए

  • 1 कप सूजी
  • 1/2 कप दही
  • नमक 
  • 1/2 टी-स्पून ईनो या बेकिंग सोडा

टॉपिंग्स के लिए 

  • कटी हुई शिमला मिर्च
  • प्याज
  • स्वीट कॉर्न
  • टमाटर
  • पनीर के टुकड़े

सॉस और मसाला

  • पिज्जा सॉस या टोमेटो केचप
  • मोजरेला चीज
  • चिली फ्लेक्स
  • ऑरिगेनो

बनाने की विधि

बैटर तैयार करें
एक बाउल में सूजी, दही और थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। इसे 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।

तवा गरम करें
अब बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नमक डालें। एक नॉन-स्टिक तवे पर हल्का सा तेल लगाए और बैटर को थोड़ा मोटा फैला दें।

एक तरफ से सेकें
धीमी आंच पर ढक कर 2-3 मिनट तक पकाएं जब तक कि नीचे की सतह सुनहरी और कुरकुरी न हो जाए।

टॉपिंग सजाएं
अब बेस को पलट दें। गैस की आंच बिल्कुल कम रखें। पकी हुई साइड पर पिज्जा सॉस फैलाएं, ढेर सारी सब्जियां और पनीर डालें, फिर ऊपर से चीज डाल दें।

चीज पिघलाएं
तवे को ढक दें और 4-5 मिनट तक या चीज के अच्छी तरह पिघलने तक पकाएं।

सर्व करें
ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो छिड़कें। गरमा-गरम हेल्दी सूजी पिज्जा तैयार है।

Latest Lifestyle News