हलवा हो या फिर खाने-पीने की कोई और चीज, अगर इंग्रीडिएंट्स नापतोल कर न डाले जाएं, तो डिश का टेस्ट खराब हो सकता है। क्या आपको बेसन का हलवा पसंद है? अगर हां, तो पहले जान लीजिए कि बेसन का हलवा बनाने के लिए कितनी चीनी और कितना बेसन डालना चाहिए। अगर आप एक कटोरी बेसन यूज कर रहे हैं, तो आपको हाफ कटोरी चीनी का इस्तेमाल करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेसन का हलवा बनाने के लिए एक कटोरी बेसन, 2 चम्मच सूजी, हाफ कटोरी घी, 2 चम्मच दूध, हाफ कटोरी चीनी, 3/4 कटोरी पानी, थोड़े से केसर के धागे और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच पानी निकालिए और इस पानी में केसर के कुछ दागों को भिगोकर छोड़ दीजिए।
दूसरा स्टेप- एक कढ़ाई में घी डालिए और फिर गर्म घी में बेसन और सूजी को धीमी आंच पर अच्छी तरह से भून लीजिए।
तीसरा स्टेप- लगभग 10 मिनट तक भूनने के बाद जब ये मिक्सचर गोल्डन हो जाए, तब इस मिश्रण में 2 स्पून दूध एड कर दीजिए।
चौथा स्टेप- इसके बाद चीनी मिला लीजिए। अब थोड़ा-थोड़ा करके पानी एड करते हुए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करते रहिए।
पांचवां स्टेप- आखिर में बेसन के हलवे में केसर और केसर वाले पानी को भी मिला लीजिए।
छठा स्टेप- बेहतर स्वाद के लिए बेसन के हलवे में लास्ट में थोड़ा सा घी मिक्स कर दीजिए।
अब आप गर्मागर्म बेसन के हलवे का लुत्फ उठा सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को बेसन के हलवे का टेस्ट काफी पसंद आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेसन के हलवे में पोषक तत्वों की भी अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।