1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कभी खाई है कच्ची कैरी और पुदीने की चटपटी चटनी, बढ़ा देगी खाने का स्वाद, फटाफट नोट कर लीजिए रेसिपी

कभी खाई है कच्ची कैरी और पुदीने की चटपटी चटनी, बढ़ा देगी खाने का स्वाद, फटाफट नोट कर लीजिए रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 26, 2026 06:55 am IST,  Updated : Mar 26, 2026 06:55 am IST

Kachi Kairi Pudine Ki Chutney: अगर आप खाने के साथ चटपटी चटनी सर्व करना पसंद करते हैं, तो आपको कम से कम एक बार कच्ची कैरी और पुदीने की चटनी की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

कच्ची कैरी और पुदीने की चटनी- India TV Hindi
कच्ची कैरी और पुदीने की चटनी Image Source : COOKING RECIPE WITH MEENA/YT

खाने के साथ चटपटी चटनी, सादे से सादे खाने के स्वाद में चार चांद लगा सकती है। अगर आप धनिए की चटनी खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो आप कच्ची कैरी और पुदीने की चटनी बनाकर देख सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस चटनी का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्ची कैरी और पुदीने की चटनी बनाने के लिए एक कच्ची आम की कैरी, एक कप पुदीना, एक कप हरा धनिया, एक चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, स्वादानुसार सेंधा नमक और 3-4 हरी मिर्ची की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले कैरी, पुदीना, धनिया, मिर्च, सभी चीजों को अच्छी तरह से धो लीजिए और फिर इन्हें छलनी में रख दीजिए जिससे सारा पानी निथर जाए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको कैरी को छीलकर इसके छोटे-छोटे पीस काट लेने हैं।

तीसरा स्टेप- अब मिक्सर में कैरी, पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर और नमक निकाल लीजिए।

चौथा स्टेप- आपको सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लेना है। ध्यान रहे कि आपको ताजे पुदीने और हरे धनिए का इस्तेमाल करना है।

पांचवां स्टेप- कैरी और पुदीने की चटनी को मिक्सर से किसी भी कटोरे में निकाल लीजिए। गार्निशिंग के लिए आप पुदीने की कुछ पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप खाने की किसी भी चीज के साथ कैरी और पुदीने की चटनी को सर्व कर सकते हैं। रोटी, पराठे, चावल या फिर किसी भी चीज के साथ कैरी और पुदीने की चटनी का लुत्फ उठाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिमिट में रहकर कैरी और पुदीने की चटनी का सेवन करना, सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन अगर आपने जरूरत से ज्यादा कैरी और पुदीने की चटनी खाई, तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर पड़ सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल