1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चाय में शहद कब डालना चाहिए, जिससे बढ़ जाए Chai का स्वाद, जानिए हनी टी बनाने का तरीका

चाय में शहद कब डालना चाहिए, जिससे बढ़ जाए Chai का स्वाद, जानिए हनी टी बनाने का तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 25, 2026 12:43 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 12:43 pm IST

Honey Tea Recipe: क्या आप हनी टी यानी शहद वाली चाय बनाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं? आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस चाय की रेसिपी के बारे में जानते हैं।

शहद वाली चाय- India TV Hindi
शहद वाली चाय Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद वाली चाय आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर हनी टी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को शहद वाली चाय बनाने के सही तरीके के बारे में नहीं पता होगा। आज हम आपको स्टेप बाई स्टेप हनी टी की आसान सी रेसिपी के बारे में बताएंगे। आपको बता दें कि शहद वाली चाय बनाने के लिए 3 कप पानी, 3 चम्मच चाय पत्ती, एक चम्मच अदरक बारीक कटी हुई, एक चम्मच नींबू का रस और 1-2 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। सबसे अच्छी बात ये है कि शहद वाली चाय बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा समय लगाना पड़ेगा।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक पैन में पानी निकाल लीजिए। अब गैस ऑन करके पानी को अच्छी तरह से गर्म कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- जैसे ही पानी में उबाल आ जाए, वैसे ही आपको इसमें अदरक डाल देनी है। आपको अदरक को कद्दूकस करके या फिर अच्छे से कूटकर डालना है।

तीसरा स्टेप- अदरक डालने के बाद गैस की आंच तो मध्यम कर दीजिए। अब एक बार इस मिश्रण में उबाल आने दीजिए।

चौथा स्टेप- उबाल आने के बाद आपको इस मिक्सचर में चाय पत्ती एड करनी है और थोड़ी देर चाय को खौलाने के बाद गैस बंद कर देनी है।

पांचवां स्टेप- अब चाय को किसी भी कप में छान लीजिए और फिर आखिर में चाय में नींबू का रस और शहद मिलाइए।

ध्यान रहे कि आपको नींबू का रस और शहद तभी मिलाना है, जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए। आपकी हनी टी यानी शहद वाली चाय सर्व करने के लिए तैयार है। अब आप शहद वाली चाय का लुत्फ उठा सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को औषधीय गुणों से भरपूर शहद वाली इस चाय का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल