1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कैसे बनाएं सौंफ का शरबत, बार-बार करेगा पीने का मन, शरीर को पहुंचेगी ठंडक, नोट कर लीजिए रेसिपी

कैसे बनाएं सौंफ का शरबत, बार-बार करेगा पीने का मन, शरीर को पहुंचेगी ठंडक, नोट कर लीजिए रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 21, 2026 11:19 am IST,  Updated : Mar 21, 2026 11:19 am IST

Saunf ka sharbat: गर्मियों के मौसम में आप कूल-कूल सौंफ का शरबत पी सकते हैं। आइए इस टेस्टी ड्रिंक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सौंफ का शरबत- India TV Hindi
सौंफ का शरबत Image Source : POONAM'S KITCHEN/YT

सौंफ को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्या आपने कभी सौंफ का शरबत पिया है? गर्मियों के मौसम में सौंफ के शरबत को पीने का मजा ही कुछ और है। आइए स्टेप बाई स्टेप सौंफ के शरबत को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं। सौंफ का शरबत बनाने के लिए हाफ कप सौंफ, 2 हरी इलायची, 2 लौंग, 5-6 काली मिर्च, 15-16 ताजी पुदीने की पत्तियां, 4 बड़े चम्मच कम कैलोरी वाला स्वीटनर, स्वादानुसार काला नमक और नमक, 2 छोटे चम्मच भुनी हुई सौंफ का पाउडर और बर्फ के टुकड़ों की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक पैन में 3 कप पानी, सौंफ के बीज, हरी इलायची, लौंग और काली मिर्च निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- आपको लगभग 15 से 20 मिनट के लिए इस मिश्रण को मीडियम फ्लेम पर पकाना है।

तीसरा स्टेप- इस मिक्सचर को छान लीजिए। अब पैन में छना हुआ मिक्सचर और शुगर फ्री ग्रीन पाउडर को तब तक पकाइए जब तक ये मेल्ट न हो जाए।

चौथा स्टेप- अब गैस ऑफ कर दीजिए और इस मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।

पांचवां स्टेप- इसके बाद आपको एक गिलास में हाफ बड़ी स्पून सौंफ का सिरप और कुछ फ्रेश पुदीने की पत्तियां निकालनी हैं।

छठा स्टेप- इसी गिलास में काला नमक, नमक, हाफ छोटी चम्मच भुना हुआ सौंफ का पाउडर, बर्फ के टुकड़े और पानी भी निकाल लेना है।

आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है और आपका सौंफ का टेस्टी शरबत तैयार है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को सौंफ के शरबत का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप सौंफ के सिरप को किसी भी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में आपको कम से कम एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल