1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर ऐसे बनाएं गर्मागर्म शकरकंदी चाट, चटपटा खाने के शौकीन हैं तो फटाफट नोट कर लें रेसिपी

घर पर ऐसे बनाएं गर्मागर्म शकरकंदी चाट, चटपटा खाने के शौकीन हैं तो फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Sweet Potato Chaat Recipe: क्या आपने कभी घर पर शकरकंदी चाट बनाई है? अगर नहीं, तो आपको कम से कम एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

शकरकंदी चाट- India TV Hindi
Image Source : AARTI MADAN/YT शकरकंदी चाट

घर पर शकरकंदी चाट बनाने के लिए 250 ग्राम शकरकंदी, एक बड़ी चम्मच इमली की चटनी, एक बड़ी चम्मच हरी धनिया की चटनी, हाफ छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर, हाफ छोटी चम्मच चाट मसाला, एक-चौथाई छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक-चौथाई छोटी चम्मच काला नमक, सफेद नमक, 2 छोटी चम्मच अनारदाना और 2 छोटी चम्मच नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी। महज 15 मिनट में आपकी ये डिश सर्व करने के लिए रेडी हो जाएगी। आइए जानते हैं कैसे...

पहला स्टेप- सबसे पहले कुकर में हाफ कप पानी डालिए। अब शकरकंदी को कुकर में डालकर धीमी आंच पर रख दीजिए।

दूसरा स्टेप- 3-4 सीटी में शकरकंदी बॉइल हो जाएगी। इसके बाद गैस पर स्टैंड रख लीजिए।

तीसरा स्टेप- शकरकंदी चाट के स्वाद को बढ़ाने के लिए आपको धीमी आंच पर 5 मिनट तक शकरकंदी को पलट पलटकर सेक लेना है।

चौथा स्टेप- अब आप शकरकंदी को छील लीजिए। शकरकंदी चाट बनाने के लिए शकरकंदी के छोटे-छोटे पीस कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- एक कटोरे में शकरकंदी के पीस, इमली की चटनी, हरी धनिया की चटनी, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, सफेद नमक, अनारदाना और नींबू का रस निकाल लीजिए।

छठा स्टेप- अब आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। गार्निशिंग के लिए आप अनारदाने का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब आप शकरकंदी चाट को सर्व कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, शकरकंदी चाट का टेस्ट सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा। सर्दियों में गर्मागर्म शकरकंदी चाट खाने का मजा ही कुछ और है। शकरकंदी में मौजूद तत्व आपकी सेहत पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। सुबह के नाश्ते में या फिर शाम के स्नैक्स में आप शकरकंदी चाट बना सकते हैं। इसका चटपटा स्वाद आपकी जुबान के सारे टेस्ट बड्स खोल देगा।

 

Latest Lifestyle News