1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में बार-बार पड़ जाते हैं बीमार, तो घर पर ऐसे बनाएं च्यवनप्राश, दमदार बन जाएगी सेहत

सर्दियों में बार-बार पड़ जाते हैं बीमार, तो घर पर ऐसे बनाएं च्यवनप्राश, दमदार बन जाएगी सेहत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 30, 2025 04:46 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 04:46 pm IST

Chyavanprash Recipe In Hindi: दादी-नानी के जमाने से च्यवनप्राश को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। आइए औषधीय गुणों से भरपूर च्यवनप्राश को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं च्यवनप्राश?- India TV Hindi
कैसे बनाएं च्यवनप्राश? Image Source : FREEPIK/WE R STUPID/YT

च्यवनप्राश में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर च्यवनप्राश बनाने के लिए आपको 500 ग्राम आंवला, 2 बड़े स्पून देसी घी, गुड़ या फिर शहद, एक छोटी स्पून इलायची पाउडर, हाफ छोटी स्पून दालचीनी पाउडर, हाफ छोटी स्पून सोंठ पाउडर, हाफ छोटी स्पून पीपली पाउडर और एक-चौथाई स्पून काली मिर्च पाउडर की जरूरत पड़ेगी।

च्यवनप्राश की रेसिपी- सारे आंवलों को अच्छी तरह से धो लीजिए। अब आपको इन्हें कुकर में बॉइल कर लेना है। 2-3 सीटी के बाद आप गैस बंद कर सकते हैं। जब आंवले ठंडे हो जाएं, तब आपको उनकी गुठलियों को निकाल दें। बॉइल्ड आंवलों को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लीजिए। ध्यान रहे कि आपको आंवले के पेस्ट में पानी नहीं मिलाना है। इसके बाद एक मोटे तले वाली कढ़ाई में तेल या फिर देसी घी डालकर गैस ऑन कर दीजिए।

फॉलो करें ये प्रोसीजर- आपको गर्म घी में आंवले का पेस्ट डालना है और फिर इसे मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह से भून लेना है। जब आंवले के पेस्ट का कलर हल्का भूरा हो जाए या फिर जब पेस्ट कढ़ाई के किनारों को छोड़ने लग जाए, तब आप इसमें पिघला हुआ गुड़ या फिर शहद मिला सकते हैं। धीमी आंच पर थोड़ी देर तक इस मिक्सचर को चलाते हुए पकाएं। जब मिक्सचर गाढ़ा होने लगे, तब आपको इसमें इलायची पाउडर, दालचीनी पाउडर, सोंठ पाउडर, पीपली पाउडर और काली मिर्च पाउडर मिलाना है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे- अब आपको लगभग 5-7 मिनट तक च्यवनप्राश को पकाना है। जैसे ही इस मिक्सचर का टेक्सचर च्यवनप्राश की तरह गाढ़ा हो जाए, आप गैस बंद कर सकते हैं। च्यवनप्राश को स्टोर करने के लिए आप कांच के जार का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब च्यवनप्राश ठंडा हो जाए, तब आपको इसे सूखे कांच के कंटेनर में भर लेना है। रोज एक चम्मच च्यवनप्राश खाएं और अपनी सेहत को दमदार बनाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल