1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना तंदूर के घर पर कैसे बनाएं तंदूरी चिकन, मिलेगा वही स्मोकी स्वाद, नोट करें रेसिपी

बिना तंदूर के घर पर कैसे बनाएं तंदूरी चिकन, मिलेगा वही स्मोकी स्वाद, नोट करें रेसिपी

बिना तंदूर के घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट और स्मोकी फ्लेवर वाला तंदूरी चिकन बनाना बेहद आसान है। यहां हम आपके लिए इसकी आसानी सी रेसिपी लेकर आए हैं। नोट कर लें रेसिपी।

बिना तंदूर के घर पर कैसे बनाएं तंदूरी चिकन, मिलेगा वही स्मोकी स्वाद, नोट करें रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC बिना तंदूर के घर पर कैसे बनाएं तंदूरी चिकन, मिलेगा वही स्मोकी स्वाद, नोट करें रेसिपी

तंदूरी चिकन एक ऐसी डिश है जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी भर जाता है। आम तौर पर लोग बाहर से खरीदकर इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। अगर आपके पास तंदूर नहीं है तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। बिना तंदूर के भी आप आसानी से तंदूरी चिकन बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए बिना तंदूर के तंदूरी चिकन की रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री

  • चिकन: 1 किलोग्राम 
  • नींबू का रस: 2 बड़े चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 बड़ा चम्मच 
  • नमक: स्वादानुसार
  • गाढ़ा दही: 1 कप
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 2 बड़े चम्मच
  • सरसों का तेल: 2 बड़े चम्मच
  • गरम मसाला: 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
  • कसूरी मेथी: 1 बड़ा चम्मच 
  • चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक: आधा छोटा चम्मच

बनाने का तरीका 

स्टेप 1
सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धोकर सूखा लें। अब चिकन पर कट लगा लें ताकि मसाले अंदर तक जा सकें। इसके बाद इस पर नींबू का रस, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक लगाएं और इसे 30 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।

स्टेप 2
अब एक बड़े कटोरे में गाढ़ा दही लें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, सरसों का तेल और सभी सूखे मसाले जैसे गरम मसाला, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, चाट मसाला और काला नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब पहले से मैरिनेट किए हुए चिकन को इस मसाले में डालें। ध्यान रखें कि मसाला हर कोने और कट के अंदर तक अच्छी तरह भर जाए। इसके बाद इस मिश्रण को ढककर कम से कम 2 से 4 घंटे मैरिनेट होने दें।

स्टेप 3
अब एक भारी तले की कढ़ाई या नॉन-स्टिक ग्रिल पैन लें और उसमें 1 चम्मच मक्खन या तेल गर्म करें। मैरिनेट किए हुए चिकन के चिकन को को मध्यम आंच पर कढ़ाई में रखें। इसे चारों तरफ से पलटते हुए तब तक पकाएं जब तक चिकन पर सुनहरे और हल्के काले भूरे रंग के तंदूरी मार्क्स न आ जाएं। चिकन को पूरी तरह गलने तक ढककर पकाएं।

स्टेप 4
तंदूर जैसा असली स्मोकी स्वाद लाने के लिए एक छोटी कटोरी में जलता हुआ कोयला रखें। इस कोयले पर थोड़ा सा घी या मक्खन डालें, जिससे धुआं उठने लगेगा। अब तुरंत कढ़ाई को एक ढक्कन से 3 से 4 मिनट के लिए बंद कर दें ताकि धुएं की खुशबू चिकन में अच्छी तरह समा जाए।

Latest Lifestyle News