पालक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है। सर्दियों में इसका सेवन खूब किया जाता है। हर कोई बड़े शौक से इसका सेवन करते हैं। खाने में लाजवाब लगने वाला पालक बनाने में भी काफी आसान होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रक ड्राइवर पालक की सब्जी कैसे बनाते हैं? यहां हम ट्रक ड्राइवर स्टाइल पाल की सब्जी की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। बताई गई रेसिपी की मदद से आप घर पर आसानी से झटपट पालक की सब्जी बना सकते हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।
सामग्री
पालक: 2 गड्डी (मोटा-मोटा कटा हुआ)
आलू: 2 मध्यम (क्यूब्स में कटे हुए)
प्याज: 1 बड़ा (लंबा कटा हुआ)
लहसुन: 8-10 कलियां (कुचली हुई—यही असली स्वाद है)
हरी मिर्च: 3-4 (बीच से चीरा लगा हुआ)
टमाटर: 1 बड़ा (मोटा कटा हुआ)
मसाले: आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर, नमक स्वादअनुसार।
तेल: 2 बड़े चम्मच
बनाने की विधि
तड़का लगाएं: कड़ाही में सरसों का तेल धुआं उठने तक गरम करें। इसमें थोड़ा जीरा और ढेर सारा कुचा हुआ लहसुन डालें। लहसुन को सुनहरा होने दें।
सब्जी भुनाई: अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का गुलाबी करें। फिर आलू डाल दें और 2-3 मिनट तक भूनें ताकि आलू पर एक क्रिस्पी परत आ जाए।
मसाला डालें: हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें। थोड़ा सा पानी छिड़कें ताकि मसाले जलें नहीं और अपना रंग छोड़ दें। अब टमाटर और नमक डालकर तब तक पकाएं जब तक टमाटर गल न जाए।
पालक का दम: अब कटा हुआ पालक ऊपर से डाल दें। ध्यान रहे कि इसे तुरंत न चलाएं। 2 मिनट के लिए ढक्कन लगा दें, पालक अपने आप नीचे बैठ जाएगा।
तेज आंच पर सुखाएं: ढक्कन हटाएं और अब सब कुछ मिक्स करें। पालक पानी छोड़ेगा। तेज आंच पर इसका पानी तब तक सुखाएं जब तक तेल किनारों से अलग न दिखने लगे। इस सब्जी में पानी बिल्कुल न डालें। पालक के अपने पानी में पके आलू का स्वाद ही असली जादू है।
Latest Lifestyle News