1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बेसन और गेंहू के आटे से बनाएं कुरकुरी मसाला पूरी, स्वाद इतना लाजवाब कि बिना सब्जी ही खा जाएंगे, नोट करें विधि

बेसन और गेंहू के आटे से बनाएं कुरकुरी मसाला पूरी, स्वाद इतना लाजवाब कि बिना सब्जी ही खा जाएंगे, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 23, 2026 11:58 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 11:58 pm IST

Masala Poori Recipe: बेसन और गेहूं के आटे को मिक्स कर आप टेस्टी मसालेदार पूरी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह स्वाद से भरपूर पूरी की रेसिपी।

 मसाला पूरी - India TV Hindi
मसाला पूरी Image Source : YOUTUBE - @N'OVEN - CAKE & COOKIES

अगर आप रोज़-रोज़ की सादी रोटी या पराठे से थोड़ा हटकर कुछ चटपटा और मज़ेदार बनाना चाहते हैं, तो बेसन, सूजी और गेहूं के आटे से बनी मसाला पूरी (Masala Poori Recipe) आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम ये पूरी मसालों की खुशबू और देसी स्वाद से भरपूर होती है। खास बात यह है कि इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे खाने के लिए किसी सब्ज़ी या अचार की भी ज़रूरत नहीं पड़ती। चाय के साथ, सफर के लिए या बच्चों के टिफिन में हर मौके पर यह रेसिपी हिट साबित होती है। तो देर किस बात की, नोट करें इसकी आसान विधि और घर पर बनाएं यह स्वादिष्ट मसाला पूरी।

मसाला पूरी के लिए सामग्री: Ingredients for Masala Poori

सूजी 100 ग्राम, बेसन 100 ग्राम, आटा 200 ग्राम, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च आधा चम्मच, अजवाइन आधा चम्मच, भुना हुआ जीरा जरा सा, हल्दी जरा सी, धनिया बारीक कटा हुआ, अमचूर स्वादनुसार, तेल मोयन के लिए

कैसे बनाएं मसाला पूरी? How To Make Masala Poori

  • सबसे पहले बेसन, सूजी और आटे को एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

  • इसके बाद इस मिश्रण में नमक व अन्य मसाले मिला लें। अब हल्का सा तेल का मोयन दें और पानी मिलाकर हल्का सा टाइट गूंथ लें।

  • अच्छी तरह गुंथ जाने के बाद इसे कुछ देर के लिए कपड़े से ढककर रख दें।

  • आधे घंटे बाद तेल गरम करें और इस मिश्रण की छोटी छोटी पूरियां बनाकर तल लें। 

  • पहले गैस मध्यम आंच पर रखें और जैसे ही पूरी डालें उसके बाद आंच को तेज कर दें। 

  • सुनहरी होने तक पूरियों को तल लें औऱ निकालती रहें। ये हफ्ते भर से ज्यादा फ्रेश रहती हैं। इन्हें चाय, अचार,चटनी, आलू की सूखी सब्जी के साथ या फिर अकेले ही खाया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल