A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में झटपट बनाएं मक्के के आटे का क्रिस्पी डोसा, परफेक्ट Dosa बनाने के लिए फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में झटपट बनाएं मक्के के आटे का क्रिस्पी डोसा, परफेक्ट Dosa बनाने के लिए फटाफट नोट कर लें रेसिपी

How to Makke ke Atte Ka Dosa: डोसा का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। आपने उड़द दाल और चावल से बना डोसा तो खूब खाया होगा, लेकिन क्या कभी आपने मक्के के आटे का क्रिस्पी डोसा खाया है। इसका स्वाद लाजवाब लगता है और इसे बनाना बेहद आसान है। फटाफट नोट करें मक्के के आटे

मक्के के आटे का क्रिस्पी डोसा रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मक्के के आटे का क्रिस्पी डोसा रेसिपी

सुबह की भागदौड़ में अगर कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनाना हो, तो मक्के के आटे का डोसा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह न केवल ग्लूटेन-फ्री होता है, बल्कि इसमें मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक रखता है। परंपरागत डोसा बनाने में दाल-चावल भिगोने और खमीर उठाने का झंझट होता है, लेकिन मक्के के आटे का डोसा मात्र 10-15 मिनट में तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते हैं मक्के के आटे का डोसा कैसे बनाएं। 

बनाने का तरीका 

स्टेप 1 
डोसा बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि बैटर तैयार करें। इसके लिए एक बर्तन में एक कप मक्की का आटा और एक चौथाई कप गेहूं का आटा लें। इसमें धीरे धीरे पानी डालें और पतला घोल तैयार करें। इस बात का खास ध्यान रखें कि इसमें गांठ बिल्कुल न पड़े। बैटर का टेक्सचर इतना पतला रखें कि तवे पर आसानी से चिपक जाए। 

स्टेप 2
इसके बाद इसमें अदरक और हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालें। आप इसमें बारीक कटा हरा धनिया भी डाल सकते हैं। इसे ढककर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 

स्टेप 3 
अब बारी आती है डोसे की जान आलू स्टफिंग की। इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें सरसों के दाने, जीरा डालें। फिर इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। इसके बाद इसमें हरी मटर, टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं। जब ये पक जाए तो इसमें उबले हुए आलू डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। इसे 2 मिनट तक भूनें। 

स्टेप 4 
अब एक नॉन स्टिक पैन लें और तेल गर्म करें। इसके बाद तवे पर बैटर डालकर हल्के हाथ से फैलाएं। गैस को मध्यम आंच पर रखें और हल्का तेल डालकर डोसा को सुनहरा होने तक पकाएं। 

स्टेप 5 
जब डोसा तैयार हो जाए तो इसके बीच में आलू की स्टफिंग डालें और इसे फोल्ड करें। इसके बाद डोसा मूंगफली की चटनी के साथ परोसें। 

 

Latest Lifestyle News