1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गैस चूल्हे पर शकरकंद भूनने के 3 सबसे आसान तरीके, मिनटों में भुन जाएंगी शकरकंद, गर्मागरम स्वाद लें

गैस चूल्हे पर शकरकंद भूनने के 3 सबसे आसान तरीके, मिनटों में भुन जाएंगी शकरकंद, गर्मागरम स्वाद लें

Shakarkand Bhoonane Ka Asan Tarika: भुनी शकरकंद का स्वाद ही अलग होता है। ये खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं। वैसे तो कोयला या अंगीठी पर शकरकंद भूनते हैं लेकिन आप गैस चूल्हे पर भी कई तरह से शकरकंद भूनकर खा सकते हैं। ये है गैस पर शकरकंद भूनने का आसान तरीका।

गैस पर शकरकंद कैसे भूनें- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK/CHEF AT LARGE गैस पर शकरकंद कैसे भूनें

सर्दियों में मिट्टी के चूल्हे में भुनी शकरकंद खाने का मजा ही अलग होता है। लेकिन शहरों में चूल्हा नहीं तो आप गैस पर भी आसानी से शकरकंद भूनकर खा सकते हैं। ठंड में शकरकंद की गरम गरम चाट बहुत स्वादिष्ट लगती है। शकरकंद की चाट में काला नमक, भुना जीरा, चाट मसाला, हरा धनिया, हरी मिर्च और प्याज के साथ नीबू निचोड़कर खाएंगे तो बाकी स्वाद भूल जाएंगे। मजे की बात ये है कि इसके लिए शकरकंद बड़ी आसानी से भूनी जा सकती है। वैसे तो आजकल ओवन, एयर फ्रायर और छोटे तंदूर में भी शकरकंद भूनी जा सकती हैं लेकिन अगर ये सब आपके पास नहीं तो भी भुनी शकरकंद के स्वाद लिए जा सकते हैं। चलिए बताते हैं शकरकंद भूनने के 3 सबसे आसान तरीके।

तवे पर कैसे भूनें शकरकंद- ये शकरकंद भूनने का जाचां परखा तरीका है। तवे पर शकरकंद भूनना बहुत आसान है। आपको इसके लिए रोटी वाला तवा भारी तवा लेना होगा। तवे पर शकरकंद को साफ धोकर और बहुत हल्का घी लगाकर रख दें। तवा नहीं है तो आप कड़ाही और पैन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब गैस की फ्लेम एकदम धीमी कर दें। करीब 10 मिनट बाद एक बार शकरकंद को पलट दें और 10 मिनट और भून लें। तैयार हैं गर्मागरम भुनी शकरकंद। आप इन्हें ऐसे ही खाएं या चाट बनाकर स्वाद लें।

कड़ाही और कुकर में कैसे भूनें शकरकंद- यही सेम तरीका आप चाहें तो भारी कड़ाही या कुकर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ी पतली शकरकंद लें और साफ धो लें और पोंछने के बाद हल्का घी लगा दें। अब कुकर या कड़ाही में शकरकंद रख दें। गैस बिल्कुल धीमी कर दें और बर्तन को अच्छी तरह कवर कर दें। 10 मिनट बाद शकरकंद को पलट दें। कुकर में भी ऐसी ही रखने के बाद 15 मिनट तक सिम गैस पर पकाएं। इससे सीटी नहीं आएगी और बिना पानी के शकरकंद भुन जाएंगी।

नमक में भूनें शकरकंद- अगर किचन में काम करते करते शकरकंद रोस्ट करनी हैं तो एक भारी तली वाली कड़ाही लें और उसमें आधा नमक भर लें। नमक को तेज गर्म करें और फिर नमक के अदंर शकरकंद को घुसा दें। बीच बीच में शकरकंद को उलटते पलटते रहें। ऐसा 10 मिनट तक करें और शकरकंद भुन कर तैयार हो जाएंगी। नमक में भुनी शकरकंद हल्दी मीठी और नमकीन लगती हैं।

Latest Lifestyle News