1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रात में कुछ मीठा खाने का कर रहा है मन तो बना लें बासुंदी की रेसिपी, इस ट्रिक से बनेगी एकदम होटल जैसी क्रीमी

रात में कुछ मीठा खाने का कर रहा है मन तो बना लें बासुंदी की रेसिपी, इस ट्रिक से बनेगी एकदम होटल जैसी क्रीमी

अगर आपको रात में कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप इस टिप्स से घर पर होटल जैसी गाढ़ी और क्रीमी बासुंदी बना सकते हैं, नोट कर लें रेसिपी

बासुंदी - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @RITA ARORA RECIPES बासुंदी

अगर रात में आपका कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है, तो घर पर ही स्वादिष्ट और क्रीमी बासुंदी बनाकर ट्राई करें। दूध, ड्राई फ्रूट्स और इलायची के स्वाद से तैयार यह पारंपरिक मिठाई हर किसी को पसंद आती है। सही ट्रिक अपनाकर आप इसे बिल्कुल होटल जैसी गाढ़ी और क्रीमी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

बासुंदी के लिए सामग्री:

  • दूध - 2 लीटर (फुल फैट), केसर - 3-4 रेशे, चीनी आधा कप से थोड़ा ज़्यादा, पिस्ता - 4 (बारीक कटे हुए), बादाम - 4 (बारीक कटे हुए), काजू - 4 (बारीक कटे हुए), इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच

  • सर्व करने के लिए: रोज़ सिरप, वनीला स्पंज केक, सेब, केला, अनार, बासुंदी, पिस्ता, बादाम, गुलाब की पंखुड़ियां

बासुंदी बनाने की विधि

  • भारी तले वाली कड़ाही में दूध डालें, तेज़ आंच पर रखें और बीच-बीच में चलाते हुए दूध को उबाल लें। जब दूध उबलने लगे, तो इसमें केसर के रेशे डालें और आंच धीमी कर दें। दूध को तब तक धीमी आंच पर पकने दें जब तक कि वह आधा न रह जाए।

  • दूध को लगातार चलाते रहना है, ऊपर मलाई की परत नहीं जमने देनी है। 30-35 मिनट तक दूध को धीमी आंच पर पकाने के बाद, इसमें चीनी, मेवे और इलायची पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाएं, आंच थोड़ी बढ़ाएं और बासुंदी को फिर से 10 मिनट तक पकने दें।

  • इसे बहुत गाढ़ा होने तक नहीं पकाना है, बासुंदी की कंसिस्टेंसी थोड़ी गाढ़ी ही होती है। इसलिए, जब बासुंदी आधी रह जाए, तो गैस की आंच बंद कर दें। आपकी मीठी बासुंदी बनकर तैयार है

  • अगर आपको मलाई वाली बासुंदी पसंद है तो उसे पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने पर मलाई की परत जम जाएगी। आप इसे बासुंदी में मिला सकते हैं या अगर आप बासुंदी को बिल्कुल स्मूद रखना चाहते हैं, तो मलाई को अलग से सर्व कर सकते हैं।

  • ऊपर से कटे हुए मेवे और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सजाएं। आप इसे फ्रूट कस्टर्ड की तरह भी सर्व कर सकते हैं; बस सभी चीज़ों को एक ग्लास या छोटे कप में डालें और सर्व करने से पहले रेफ्रिजरेटर में ठंडा होने के लिए रख दें।

Latest Lifestyle News