दिनभर की भागदौड़ के बाद रात में अक्सर कुछ मीठा खाने की इच्छा होने लगती है। हालांकि, ज्यादातर लोग इस क्रेविंग को शांत करने के लिए केक, पेस्ट्री, आइसक्रीम या बाजार में मिलने वाली मीठी चीजों का सहारा लेते हैं, जिनमें कैलोरी और शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे खाद्य पदार्थ न केवल वजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं, बल्कि सेहत पर भी नकारात्मक असर डाल सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी मीठा खाने की इच्छा को हेल्दी तरीके से पूरा करना चाहते हैं, तो घर पर बना चॉकलेट डेजर्ट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
यह स्वादिष्ट डेजर्ट सिर्फ पांच पौष्टिक चीजों से तैयार किया जा सकता है और इसमें रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ता। ड्राई फ्रूट्स, कोको पाउडर और अन्य हेल्दी इंग्रीडिएंट्स से बनने वाला यह डेजर्ट स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है। खास बात यह है कि इसे खाने से आपको गिल्ट महसूस नहीं होगा और यह आपकी वेट लॉस जर्नी को भी ज्यादा प्रभावित नहीं करेगा। अगर रात में आपको भी बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग होती है, तो इस हेल्दी और टेस्टी चॉकलेट डेजर्ट की रेसिपी जरूर ट्राई करें।
चॉकलेट डिज़र्ट के लिए सामग्री:
3 खजूर, 1 केला (कटा हुआ, बेहतर होगा फ्रोज़न हो), 2 tbsp कोको पाउडर, 2 tbsp ओट्स, 1 कप ठंडा दूध (डेयरी या प्लांट-बेस्ड), 2 tbsp चिया सीड्स (ऑप्शनल)
चॉकलेट डिज़र्ट बनाने की विधि:
-
पहला स्टेप: चॉकलेट डिज़र्ट बनाने के लिए सबसे पहले, एक ब्लेंडर में खजूर, फ्रोज़न केला, कोको पाउडर, ओट्स और ठंडा दूध डालें। स्मूद और क्रीमी होने तक ब्लेंड करें।
-
दूसरा स्टेप: स्मूदी को एक चौकोर कांच के कटोरे में डालें। चिया सीड्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।गाढ़ा होने तक कम से कम 4 घंटे या रात भर के लिए फ्रिज में रखें।
-
तीसरा स्टेप; जमने के बाद, ऊपर से कटे हुए केले और कोको पाउडर डालें।आपका हेल्दी, चॉकलेटी डेज़र्ट खाने के लिए तैयार है