1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कटहल की सब्जी में किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है? जानें और नोट करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

कटहल की सब्जी में किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है? जानें और नोट करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अगर आपको भी मसाले वाले कटहल की सब्जी पसंद है तो चलिए हम आपको बताते हैं इसमें किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है और इसे कैसे बनाएं

कटहल की सब्जी में मसाले- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @KANAK'S KITCHEN कटहल की सब्जी में मसाले

कटहल की सब्जी अगर सही तरीके से बनाई जाए तो इसका स्वाद किसी भी नॉन वेज या वेज की सब्जी को फेल कर दें। आज हम आपके लिए कटहल की ग्रेवी वाले सब्जी की एक बेहद खास रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं?

कटलह सब्जी के लिए सामग्री

कटलह की सब्जी बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए इन मसालों का इस्तेमाल करना होगा। इन मसालों की मदद से आप बेहद स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं। 

  • कटलह को उबालने के लिए सामग्री: कटहल चार सौ ग्राम, नमक आधा छोटा चम्मच,  हल्दी पाउडर और पानी

  • ग्रेवी बेस के लिए सामग्री: सरसों का तेल 2 बड़े चम्मच, जीरा आधा चम्मच, प्याज 3, लहसुन एक मुट्ठी, अदरक 2 इंच, हरी मिर्च, 2 टमाटर, एक मुट्ठी हरा धनिया,  नमक स्वाद अनुसार, पानी

  • तड़का के लिए सामग्री: तेल 3-4 बड़े चम्मच, आधा चम्मच जीरा, एक टुकड़ा दालचीनी का, दो से तीन हरी इलायची, दो से तीन काली इलायची, दो तेज पत्ता, एक बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर , धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच, एक चम्मच गरम मसाला, भुनी हुई कसूरी मेथी, ताज़ा हरा धनिया

कटहल की सब्जी बनाने का तरीका:

  • कुकर में तेल डालें। तेल गरम होने पर, कटहल, नमक और हल्दी पाउडर डालें। 1-2 मिनट तक चलाएं फिर ढक्कन लगाकर 1 सीटी आने तक पकाएं। पकने के बाद कुकर की भाप अपने आप निकलने दें।

  • जब तक कटहल पक रहा है, ग्रेवी का बेस तैयार कर लें। प्याज और टमाटर को मोटा-मोटा काट लें। फिर, एक पैन में तेल और जीरा डाल दें। इसके बाद मोटे कटे प्याज डालकर, चलाते हुए सुनहरा होने तक पकाएं। 

  • जब प्याज अच्छी तरह सुनहरा हो जाए, तो लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, टमाटर, धनिये के डंठल डालें। अच्छी तरह मिलाएं और जब टमाटर पूरी तरह गल जाए तब गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर इस मिश्रण का स्मूथ पेस्ट बना लें। 

  • जब कुकर की भाप निकल जाए, तो ढक्कन खोलें। कटहल अच्छी तरह पक चुका होगा। एक कड़ाही में तेल गरम करें और कटहल के टुकड़ों को सुनहरा होने तक तलें। 

  • उसी कड़ाही में, अब जीरा, दालचीनी, हरी इलायची, बड़ी इलायची, तेजपत्ता और जावित्री डालें और उन्हें चटकने दें। तैयार ग्रेवी का पेस्ट डालें और साथ ही नमक, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, तीखी लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर भी डालें। 

  • इन्हें तब तक पकाएं जब तक मसाले तेल से अलग न हो जाए। जब मसाला कड़ाही में चिपकना बंद कर दे और तेल ऊपर आ जाए। गाढ़ेपन के लिए पानी डालें और पकाएं। अब तले हुए कटहल के टुकड़े डालें। अंत में भुनी हुई कसूरी मेथी का पाउडर और ताज़ा हरा धनिया डालें। आपकी कटहल मसाला करी तैयार है।

Latest Lifestyle News